लाइव न्यूज़ :

45 लाख के अपने कार पर शख्स बेचता है चाय! मुंबई का 'ऑडी चायवाला' हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2023 15:53 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुंबई में एक शख्स अपनी पॉश ऑडी कार पर चाय बेच रहा है। चाय बेचने के इस आइडिया के मास्टरमाइंड अमित कश्यप और मन्नू शर्मा हैं।

Open in App

मुंबई: भारतीयों का चाय प्रेम पूरी दुनिया में मशहूर है। ज्यादातर भारतीय घर पर सुबह या शाम की चाय के बिना एक दिन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। आप किसी के घर पर जाएं तो भी चाय जरूर मिलेगी या फिर अपने आसपास के बाजार आदि को ही देख लें, चाय की टपरी अक्सर नजर आ जाएगी। 

इसे लेकर कई तरह के प्रयोग भी होते रहे हैं। खासकर चाय के क्रेज को बिजनेस में बदलने के भी कई मजेदार आइडिया हमने हाल-फिलहाल में देखे हैं। मसलन MBA चायवाला और ग्रेजुएट चायवाली के बारे में तो हम सभी ने सुना है लेकिन अब हम आपको 'ऑडी चायवाला' (Audi Chaiwala) के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वाय़रल हो रहा है।

ऑडी चायवाला: 45 लाख की कार पर शख्स बेचता है चाय

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुंबई में एक शख्स अपनी पॉश ऑडी कार पर चाय बेच रहा है। चाय बेचने के इस आइडिया के मास्टरमाइंड अमित कश्यप और मन्नू शर्मा हैं। लोकप्रिय हो रहे वीडियो में 'ऑन ड्राइव टी' के सह-संस्थापक मन्नू शर्मा को लोखंडवाला रोड पर अपनी सफेद ऑडी चलाते हुए देखा जा सकता है। वह कार की डिक्की से अपना चाय का स्टैंड लगाते हैं। वीडियो में दिखता है कि कंटेनर में चाय पक रही है, और ग्राहक एक कप लेने के लिए वहां अपनी बाइक आदि पर खड़े हैं।

वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल @sachkadwahai ने पोस्ट किया था। इसके शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 32,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'