लाइव न्यूज़ :

सड़क किनारे ममता बनर्जी ने बनाई चाय, वीडियो देख लोग बोले- 'मैडम जी, कुछ भी कर लो प्रधानमंत्री तो मोदी ही रहेंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 12:47 IST

ममता बनर्जी ने वीडियो को 21 अगस्त को शेयर किया है। ममता बनर्जी वीडियो की शुरुआत में एक बच्ची के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। फिर चाय के स्टॉल पर चाय बनाकर लोगों के साथ चाय पर चर्चा करते दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'आखिर पीएम मोदी ने दीदी को चाय बनाने पर मजबूर कर ही दिया।' ममता बनर्जी ने दीघा के दत्तपुर गांव के एक चाय स्टॉल पर चाय बनाते दिखीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सड़क किनारे दुकान में चाय बनाती दिख रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ममता बनर्जी ने दीघा के दत्तपुर गांव के एक चाय स्टॉल पर चाय बनाते दिखीं। सिर्फ चाय बनाया ही नहीं बल्कि लोगों को परोस कर दिया भी। वीडियो में ममता बनर्जी एक छोटी बच्ची को गोद में उठाकर खेलाते भी दिख रही हैं। 

ममता बनर्जी ने वीडियो को शेयर करते बांग्ला और अंग्रेजी में कैप्शन लिखा। अंग्रेजी में उन्होंने लिखा, ''कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।''

वीडियो के नीचे लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राह पर चल रही है। पीएम मोदी ने दावा किया था कि वो अपने शुरुआती दिनों में चाय की दुकान में काम करते थे और पीएम मोदी का बच्चों से लगाव तो जग जाहिर है। पीएम मोदी अक्सर ही बच्चों के साथ देखे जाते हैं। 

वीडियो के नीचे एक यूजर ने लिखा, ''मैडम जी चाय बनाओ या पकोड़े तलो, प्रधानमंत्री तो आप इस देश की कभी नहीं बन सकती हैं।''

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 2021 में ममता बनर्जी ये काम करेंगी और बंगाल को इस बात से खुशी होगी।

वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये बस एक दिखावा और नाटक है। एक यूजर ने लिखा आप भी पीएम मोदी को फॉलो कर रही हैं, क्यों दीदी, क्यों?

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया