नींबू सस्ता कर दो मां दुर्गा- बढ़ते नींबू के दाम से परेशान होकर भक्त ने लगाई माता के दरबार में अर्जी, तंत्र विद्या के सहारे दी बलि

By आजाद खान | Published: April 20, 2022 12:26 PM2022-04-20T12:26:16+5:302022-04-20T12:32:07+5:30

नींबू के बढ़ते दाम को कम करने के लिए एक भक्त ने मां दुर्गा की पूजा कर बलि चढ़ाया है। इसके साथ मां दुर्गा से जल्द से जल्द दामों को कम करने का आग्रह किया है।

Make lemon cheaper maa Durga Distressed rising lemon price devotee do puja and sacrificed help Tantra Vidya in kashi uttar pradesh | नींबू सस्ता कर दो मां दुर्गा- बढ़ते नींबू के दाम से परेशान होकर भक्त ने लगाई माता के दरबार में अर्जी, तंत्र विद्या के सहारे दी बलि

नींबू सस्ता कर दो मां दुर्गा- बढ़ते नींबू के दाम से परेशान होकर भक्त ने लगाई माता के दरबार में अर्जी, तंत्र विद्या के सहारे दी बलि

Highlightsबढ़ते नींबू के दाम से लोग बहुत परेशान है।जो नींबू पहले 6-70 प्रति किलो बिकते थे, अब वे 300-350 रुपए हो गए है। ऐसे में नींबू की बलि देकर भक्त ने दाम कम होने की प्राथर्ना की है।

लखनऊ: पूरे देश में एक तरफ जहां महंगाई छाई हुई है, वहीं नींबू के दाम भी आसमान पर है। जो नींबू पहले करीब 10 रूपए में चार मिलते थे, अब वहीं नींबू 10-15 रूपए में एक मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि नींबू के दामों के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में लोग बढ़ते दाम से बहुत परेशान है। कुछ लोगों ने इसको लेकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। ऐसा ही एक मामला काशी में सामने आया है जहां पर नींबू के बढ़ते दाम को लेकर पूजा-अर्चना कर बलि दी गई है। 

मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दी गई बलि

जानकारी के मुताबिक, नींबू के बढ़ते दाम को लेकर वाराणसी के चांदूआ छित्तूपुर के रहने वाले एक शख्स ने यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने बलि दी है। भक्त ने पहले मां दुर्गा के दरबार में अर्जी लगाई और फिर तंत्र विद्या के सहारे नींबू की बलि देकर मां से यह प्राथर्ना किया कि वे जल्द से जल्द नींबू के दाम को कम कर दें। जी न्यूज से बात करते हुए भक्त ने बताया कि बनारस में तांत्रिक विद्या अब भी काम करती है और यही कारण है कि वे इसके सहारे नींबू की दामों को कम कराने की कोशिश कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि सरकार इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है और प्रशासन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं, इसलिए वे मां दुर्गा के दरबार में आए हैं। 

क्या है बाजार में नींबू के दाम

नींबू के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यह आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहा है। नींबू कहीं पर 300 रूपए किलो तो कही 350 रूपए बिक रही है। पिछले महीने नींबू के रेट 60-70 रुपए प्रति किलो था। जानकारों का कहना है कि रमजान के चलते भी दामों में बढ़ोतरी देखी गई है जिसके चलते नींबू पीस के हिसाब से भी बिक रहे हैं। गर्मी में नींबू के बढ़ते दामों से लोग बहुत परेशान है और इससे जुड़े व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दामों के कम होने की गुन्जाईश देखी जा रही है। 

Web Title: Make lemon cheaper maa Durga Distressed rising lemon price devotee do puja and sacrificed help Tantra Vidya in kashi uttar pradesh

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे