35 परसेंट मार्क्स पाकर भी छा गया यह लड़का, जानिए क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 12, 2019 08:05 PM2019-06-12T20:05:53+5:302019-06-12T20:05:53+5:30

पांच विषयों में एक समान नंबर पाने वाले अक्षित को कुछ लोग लकी ब्वाय बता रहे हैं तो कुछ उसके नंबर को यूनिक बता रहे हैं।

Maharashtra SSC Results 2019 Mumbai boy Akshit Jadhav achieves scores 35 marks in all subjects | 35 परसेंट मार्क्स पाकर भी छा गया यह लड़का, जानिए क्यों

अक्षित को 5 विषयों में 35-35 नंबर मिले हैं। फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

देश में जहां हाईस्कूल, इंटर का रिजल्ट आने के बाद चारों तरफ टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की चर्चा होती है वहीं मुंबई में एक लड़का सिर्फ पासिंग मार्क्स पाने के बाद खबरों में बना हुआ है। अक्षित नाम के इस लड़के ने महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा पास किया है।

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना यह लड़का मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता है। अक्षित ने 5 विषयों का पेपर दिया जिसमें हर एक में उसे सिर्फ 35-35 नंबर मिले हैं। उसके बाद अचानक से उसकी मार्कशीट सोशल मीडिया में वायरल हो गई और चारों तरफ उसकी चर्चा होने लगी।

कुछ लोगों ने उसे लकी ब्वाय बताया तो कुछ का कहना है कि एक नंबर भी कम आते है तो वह फेल होता। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं नीचे से टॉप करना।

एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में अक्षित ने बताया कि वह खुश है। उसको मिले नंबर यूनिक हैं। वहीं अक्षित के पिता गणेश जाधव ने कहा कि वो बेटे का रिजल्ट देखकर दुखी हुए क्योंकि उन्होंने 55 परसेंट की उम्मीद थी। फिर भी वह इस बात से खुश हैं कि वह पास हो गया।

Web Title: Maharashtra SSC Results 2019 Mumbai boy Akshit Jadhav achieves scores 35 marks in all subjects

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे