लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के इस मंदिर का गजब वीडियो हुआ वायरल, आने वाले भक्तों को डॉगी दे रहा है 'आशीर्वाद'!

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2021 14:55 IST

महाराष्ट्र के सिद्धटेक के सिद्धिविनायक मंदिर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिर के बाहर एक कुत्ता बैठा दिखाई दे रहा है जो हर भक्त से हाथ मिलाता नजर आता है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धटेक के सिद्धिविनायक मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हजारों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैंवीडियो में मंदिर के बाद बैठा कुत्ता हर आने-जाने वाले भक्त से हाथ मिलाता नजर आता हैवीडियो को लेकर कई कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर आ रहे हैं, कई इसे देखने के बाद खुद उस मंदिर जाने की बात कह रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक मंदिर के बाहर बैठ कुत्ता बाहर निकल रहे लोगों से हाथ मिलाता और 'आशीर्वाद' देता नजर आ रहा है। लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो सिद्धटेक के सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा है। एक शख्स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जो अब वायरल हो रहा है। यही नहीं लोग कई दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पहले आप वो दो वीडियो देखिए जो वायरल हो रहे हैं। इन दोनों वीडियो को फेसबुक यूजर Arun Limadia ने शेयर किया है। ये वीडियो रविवार (10 जनवरी) को ही शेयर किए गए थे और अब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Farunlimadia%2Fvideos%2F3889902154377750%2F&show_text=false&width=267" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

सिद्धटेक में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। वीडियो के डाले जाने के बाद इसे हजारों बार शेयर और देखा जा चुका है। वही, सैकड़ों कमेंट्स भी आ चुके हैं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Farunlimadia%2Fvideos%2F3889046201130012%2F&show_text=false&width=261" width="261" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

बता दें कि करीब दो साल पहले भी एक कुत्ते का ऐसा वीडियो वायरल हुआ था। वो वीडियो पुणे का था। उस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अनुसार कुत्ता हर गुरुवार को शाम को भजन-कीर्तन के समय मंदिर में आता था और भजन खत्म होने के बाद प्रसाद खाकर वापस लौटता था।

बहरहाल, सिद्धटेक के मंदिर का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि वे भी अब इस मंदिर में जाएंगे ताकि इस कुत्ते से मिल सके। वहीं, कई लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि शायद कुत्ता भूखा है और चाहता है कि कोई उसे कुछ खाने को दे दे।

टॅग्स :वायरल वीडियोभगवान गणेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'