महाराष्ट्र वन विभागः सरकारी कामकाज से संबंधित फोन आने पर हेलो की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलकर जवाब देने की अपील, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 25, 2022 08:36 PM2022-08-25T20:36:28+5:302022-08-25T20:37:31+5:30

Maharashtra Forest Department: सरकारी प्रस्ताव से कुछ दिन पहले नवनियुक्त संस्कृति एवं वन मंत्री सुधीर मुंगंतिवार ने सभी सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में फोन रिसीव करने पर ‘हेलो’ के स्थान पर ‘ वंदे मातरम ’ कहने का निर्देश दिया था।

Maharashtra Forest Department: Appeal answer say 'Vande Mataram' instead 'Hello' call related to government work pune | महाराष्ट्र वन विभागः सरकारी कामकाज से संबंधित फोन आने पर हेलो की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलकर जवाब देने की अपील, जानिए

अधिकारी फोन पर हेलो के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहें।

Highlightsआम लोगों या जन प्रतिनिधियों के फोन रिसीव करते समय हेलो की जगह वंदे मातरम बोलें।हम आजादी के 76 वें साल में कदम रख रहे हैं। हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

पुणेःमहाराष्ट्र के वन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मियों से सरकारी कामकाज से संबंधित फोन आने पर ‘वंदे मातरम’ बोलकर जवाब देने की अपील की।

 

 

इस आदेश/ सरकारी प्रस्ताव से कुछ दिन पहले नवनियुक्त संस्कृति एवं वन मंत्री सुधीर मुंगंतिवार ने सभी सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में फोन रिसीव करने पर ‘हेलो’ के स्थान पर ‘ वंदे मातरम ’ कहने का निर्देश दिया था।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘वन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की गयी है कि सरकारी कामकाज के सिलसिले में आम लोगों या जन प्रतिनिधियों के फोन रिसीव करते समय हेलो की जगह वंदे मातरम बोलें।’’ मुंगंतिवार ने पहले कहा था, ‘‘ हम आजादी के 76 वें साल में कदम रख रहे हैं। हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन पर हेलो के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहें।’’ 

Web Title: Maharashtra Forest Department: Appeal answer say 'Vande Mataram' instead 'Hello' call related to government work pune

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे