क्या महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे विधानसभा चुनाव? वायरल हो रही है खबर, जानें सच 

By पल्लवी कुमारी | Published: October 11, 2019 04:19 PM2019-10-11T16:19:41+5:302019-10-11T16:19:41+5:30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग विपक्षी पार्टी काफी लंबे समय से कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि ईवीएम से चुनाव कर बीजेपी जीत रही है।

maharashtra assembly election 2019 will on ballot paper fake video viral | क्या महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे विधानसभा चुनाव? वायरल हो रही है खबर, जानें सच 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsये वायरल वीडियो भ्रामक हेडिंग के साथ शेयर किया गया है। महाराष्ट्रा में चुनाव ईवीएम से ही होंगे। वीडियो में एक शख्स महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता दिख रहा है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो साथ दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से किया जाएगा। ये वीडियो यूट्यूब के ट्रेंड दिख रहा है। वीडियो का यूट्यूब पर टाइटल लिखा है- ''EVM से नहीं होगा महाराष्ट्र चुनाव? जनता ने लिए बड़ा फैसला, बीजेपी के फूले हाथ-पैर।'' बता दें कि ये वायरल वीडियो भ्रामक हेडिंग के साथ शेयर किया गया है। 

वीडियो में एक शख्स महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता दिख रहा है। जिसकी वजह से इस वीडियो का हेडिंग भ्रामक रखा गया है। वीडियो को Voice News Network नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। इस चैनल के 296 हजार सब्सक्राइबर हैं। वीडियो को 30 सितंबर 2019 को अपलोड किया गया है। वीडियो 11 मिनट का है। 

वीडियो में दिख रहा शख्स हाराष्ट्र की 'भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति' का राष्ट्रीय अध्यक्ष रबिन्द्र द्विवेदी है।  'भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति' ने  30 सितंबर को आमरण उपोषण (अनशन) का आयोजन किया था। यह वीडियो उसी दिन का है। 

वीडियो में दिख रहे रबिन्द्र द्विवेदी पहले देश की बेरोजगारी के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। उसके बाद वह महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करते दिख रहे हैं। इस पूरे वीडियो कहीं भी ऐसा नहीं कहा गया है कि महाराष्ट्र चुनाव बैलेट पेपर से होगा।  

Web Title: maharashtra assembly election 2019 will on ballot paper fake video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे