लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: IIT मुंबई से की पढ़ाई, पर रास नहीं आई इंजीनियरिंग, साधु बन महाकुंभ मेले में पहुंचे IITian बाबा

By अंजली चौहान | Updated: January 14, 2025 12:59 IST

Mahakumbh 2025: मिलिए आईआईटियन बाबा अभय सिंह से, जिन्होंने अध्यात्म के लिए विज्ञान छोड़ दिया। सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Open in App

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय महाकुंभ मेला लगा हुआ है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है जहां हर तरह के लोग मिल जाते हैं। लाखों श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। 

महाकुंभ मेले में साधु संत सबके आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस भव्य धार्मिक उत्सव में, भक्त नागा बाबाओं, अघोरी साधुओं से मिल सकते हैं। इस बार महाकुंभ में एक ‘आईआईटीयन बाबा’ की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

महाकुंभ में आईआईटीयन बाबा

आईआईटीयन बाबा ने विज्ञान को अध्यात्म के लिए छोड़ दिया। जब बाबा से पूछा गया, “आप अच्छा बोलते हैं, आप शिक्षित लगते हैं,”। इस पर, बाबा ने जवाब दिया कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

जब पूछा गया कि क्या बाबा ने वास्तव में आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बाबा ने जवाब दिया, "हां"। बाबा का असली नाम अभय सिंह है। 

जब पूछा गया कि, "आप बाबा कैसे बन गए?" बाबा ने हंसते हुए जवाब दिया, "यह अवस्था तो सबसे अच्छी अवस्था है।" उन्होंने कहा, "यदि आप ज्ञान की खोज करते रहेंगे, तो आप कहां पहुंचेंगे? आप यहीं पहुंचेंगे।" 

बाबा ने बताया कि उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई में चार साल बिताए। इसके बाद, वे "कला की ओर" चले गए और डिजाइन में मास्टर्स की पढ़ाई की। उन्होंने कहा, "आप जीवन के अर्थ की तलाश करते हैं। जब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, तब भी मैंने जीवन का अर्थ समझने के लिए दर्शनशास्त्र के पाठ्यक्रम - पोस्ट मॉडर्निज्म, सुकरात, प्लेटो - लिए थे।" 

आईआईटीयन बाबा इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पैसे के बजाय ज्ञान की खोज करने के लिए बाबा की प्रशंसा कर रहे हैं। मालूम हो कि महाकुंभ  13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगा रहेगा। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025IITवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल