लाइव न्यूज़ :

वीडियोः एमपी में अपनी मॉं को जेल में डालने की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा 3 वर्षीय बच्चा, जानिए फिर क्या हुआ

By अनिल शर्मा | Updated: October 18, 2022 12:57 IST

चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह बच्चा पिता के साथ चौकी पर आ पहुंचा और मां की शिकायतें करने लगा। प्रियंका बच्चे की शिकायत पर खूब हंस...

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो एमपी के बुरहानपुर शहर की देड़तलाई पुलिस चौकी का है। चौकी प्रभारी प्रियंका नायक ने बताया कि तीन साल का बच्चा पास में ही रहता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चे ने मॉं की शिकायत करते हुए कहा कि वह कैंडी चुरा लेती हैं उन्हें जेल में डाल दो।

बुरहानपुरः मध्य प्रदेश के बुरहान में एक 3 वर्षीय बच्चा अपनी मॉं को जेल में डालने की शिकायत लिए पुलिस चौकी पहुंच गया। इस बेहद रोचक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम बच्चा महिला पुलिसकर्मी से अपनी मां की एक-एक शिकायतें करता नजर आ रहा है।

यह वीडियो एमपी के बुरहानपुर शहर की देड़तलाई पुलिस चौकी का है। चौकी प्रभारी एसआई (एसआई) प्रियंका नायक ने बताया कि तीन साल का बच्चा पास में ही रहता है। उसके माता-पिता उसे कुछ भी गलत होने पर पुलिस को पकड़वा देने की बात कहते थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह बच्चा पिता के साथ चौकी पर आ पहुंचा और मॉं की शिकायतें करने लगा। प्रियंका बच्चे की शिकायत पर खूब हंसी भीं जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। 

चौकी प्रभारी के मुताबिक, बच्चा उनसे कहा कि मम्मी मेरी कैंडी और चॉकलेट चुरा लेतीं हैं। उनको जेल में डाल दो। हुआ यूं कि रविवार सुबह उसकी मॉं ने उसे तैयार कर काजल का टीका लगाना चाहा लेकिन वह ना नुकूर करने लगा। जिसपर मॉं ने उसे प्यार से चपत लगा दी। मॉं के चपत के बाद वह काफी नाराज हो गया और पिता से पुलिस के पास जाने की जिद करने लगा। पिता ने भी उसकी बात मान ली और पास के पुलिस चौकी पहुंच गए।

बच्चा वहां तैनात चौकी प्रभारी प्रियंका नायक से मॉं की शिकायतें कीं और कहा कि मॉं कैंडी और चॉकलेट चुरा लेती है उसे जेल में डाल दो। इस मासूम बच्चे की शिकायत पर सभी हंस पड़े। 

टॅग्स :Madhya Pradeshबुरहानपुरburhanpur-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'