लाइव न्यूज़ :

Ludhiana Building Collapse: 100 साल पुरानी इमारत की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुई बिल्डिंग; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: October 3, 2024 12:14 IST

Ludhiana Building Collapse: लुधियाना में एक भयावह हादसा हुआ है

Open in App

Ludhiana Building Collapse: पंजाब के लुधियाना से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। वायरल वीडियो में एक इमारत ताश के पत्तों की तरह देखते ही देखते ढह गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। दरअसल, चावल बाजार के पास बंदेया मोहल्ला में 1अक्टूबर, मंगलवार दोपहर एक महिला और उसकी 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गईं, जब एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत करीब सौ साल पुरानी बताई जा रही है।

इमारत ढहने और महिला द्वारा अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करने का खौफनाक दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्चे को बचाने की कोशिश में महिला के सिर और हाथ में चोट लग गई। आसपास के इलाकों के लोग सदमे में हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके घरों में भी दरारें आ गई हैं।

यह हादसा दोपहर करीब 1.40 बजे हुआ। इलाके के लोगों ने बताया कि इमारत जर्जर थी और पिछले कुछ समय से इमारत से ईंटें गिरकर सड़क पर आ रही थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को इमारत का अगला हिस्सा एक तरफ झुक गया था, जिससे हादसे का अंदेशा हो गया था। इमारत के अंदर मौजूद तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचा लिया, जबकि पास में खड़े तीन अन्य लोग समय रहते भाग निकले। हालांकि, अपनी दो साल की बेटी के साथ टहल रही 27 वर्षीय खुशी इमारत गिरने के दौरान तेजी से भागी लेकिन मलबे का कुछ हिस्सा उनके ऊपर गिरा जिससे महिला को चोटे आई है। 

वहीं, इमारत के पास के मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, मलबे में स्थानीय निवासी रुद्राक्ष गौतम की बाइक और उनके पिता की स्कूटी दब गई। उनके घर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। खिड़की टूट गई और वहां लगा एसी पलंग पर गिर गया, जो उस समय खाली था।

प्रत्यक्षदर्शी अंकुर जैन ने बताया, 'हम दोपहर करीब डेढ़ बजे इमारत देख रहे थे और 10 मिनट के भीतर इमारत ढहने लगी। हम जान बचाने के लिए भागे और इमारत पलंग पर ही ढह गई।' धूल, मलबे और तेज आवाजों से कई लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है।

इमारत में फंसे तीन लोग

पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंदर फंसे लोगों को बचाया। बताया जा रहा है कि इमारत के भीतर तीन लोग फंसे थे जिन्हें मौके पर बचा लिया गया। वहीं, निवासी संपत्ति के मालिक से नाराज थे, उनका कहना था कि सूचना दिए जाने के बावजूद वह नहीं पहुंचे। इमारत में किराएदार के तौर पर रह रहे कृष्ण गुप्ता ने बताया, 'मैं कुछ देर पहले ही निकला था। इमारत ढहने के समय अंदर तीन लोग थे, लेकिन चूंकि वे इमारत के पिछले हिस्से में थे, इसलिए वे सुरक्षित हैं।' उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले लोग इलाके से निकलने की कोशिश कर रहे थे।

एमसी कमिश्नर आदित्य दचलवाल ने आश्वासन दिया कि शहर में असुरक्षित इमारतों की पहचान करने और उनके समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटनाLudhianaवायरल वीडियोअजब गजबसोशल मीडियाPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"