सड़क पर हुआ ऐसा भूस्खलन कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, बाइक घुमाकर शख्स ऐसे बचाई जान, देखें खौफनाक Video

By पल्लवी कुमारी | Published: July 21, 2020 02:37 PM2020-07-21T14:37:15+5:302020-07-21T14:37:15+5:30

इंडोनेशिया के भूस्खलन का यह वीडियो इसी साल 2002 के अप्रैल का है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि ये घटना भारत की है।

landslide viral video indonesia biker save his life | सड़क पर हुआ ऐसा भूस्खलन कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, बाइक घुमाकर शख्स ऐसे बचाई जान, देखें खौफनाक Video

तस्वीर स्त्रोत- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

Highlightsभूस्खलन के वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि ये मेघालय या गोवा की घटना है।मेघालय पुलिस ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि यह घटना मेघालय की नहीं है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिजी सड़क पर अचानक भूस्खलन आता है। वीडियो इतना खौफनाक है कि उसे देख सबके रोंगटे खड़े हो गए। वीडिय अप्रैल 2020 का है। इंडोनेशिया के (Indonesia) में चियांगजुर और सुकनगर में यह भूस्खलन 9 अप्रैल को आया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कुछ दिनों से काफी साझा किया जा रहा है। वो भी दावा किया जा रहा है कि ये भूस्खलन भारत के गोवा में हुई थी, वहीं अब कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मेघालय का है। 

असल में यह वीडियो 9 अप्रैल 2020 के इंडोनेशिया चियांगजुर और सुकनगर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क चालू है...लोग उसपर आ जा रहे हैं। तभी वहां से एक शख्स बाइक से सड़क से गुजर रहा होता है...उसी दौरान भूस्खलन होता है। लेकिन उस बाइक पर बैठे शख्स ने अपनी बाइक इतनी तेज रफ्तार से घुमाई कि वह बाइक से गिर जाता है...उसकी जान तो बच जाती है लेकिन बाइक कीचड़ के नीचे दब जाती है।  

देखें वायरल वीडियो 

वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर कर लिखा है, OMG!शख्स कितना नजदीक आ चुका है। आखिरकर वह बच निकला।

मेघालय पुलिस ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि यह घटना मेघालय की नहीं है। मेघालय इस तरह का भूस्खलन नहीं हुआ है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि यह इंडोनेशिया में का मामला है। 

वीडियो को देखकर ट्विटर पर कई लोग हैरान भी हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक भूस्खलन में वो शख्स कैसे बच गया। लोगों ने शख्स की खूब तारीफ भी की है। कई यूजर ने यह भी लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि बाइकर सही सलामत है। 

Web Title: landslide viral video indonesia biker save his life

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे