नाक से पानी पीकर आंखों से सींचता है पौधे, देखें कुंग फू मास्टर का वायरल वीडियो
By रजनीश | Published: April 26, 2019 12:29 PM2019-04-26T12:29:35+5:302019-04-26T12:29:35+5:30
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए झांग येलियांग ने बताया कि काफी प्रयास के बाद वो सीख पाए हैं। पहले दूध या पानी को नाक से खींच पाते थे लेकिन आंख से निकाल नहीं पाते थे। सिर्फ कुछ बूंदें ही निकलती थी।
चीन के कुंग फू मास्टर नाक से पानी और दूध पानी पीने में महारत हासिल किया है। नाक से पीने के बाद दूध और पानी को वह अपनी आंख से निकालने की कला में भी माहिर हैं। कई बार तो वो गमले में लगे पौधों को अपनी आंख से निकले पानी से सींचते भी हैं।
झांग येलियांग नाम का यह शख्स मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट है। इन्होंने नाक से दूध और पानी पीने का और फिर उसे आंख निकालने का तरीका 10 साल तक ट्रेनिंग से सीखा है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक कुंग फू मास्टर पिछले 10 सालों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। अब जाकर वो आंख से 5.5 फीट तक दूध और पानी फेंक पाते हैं।
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए झांग येलियांग ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद वो सीख पाए हैं। पहले दूध या पानी को नाक से खींच पाते थे लेकिन आंख से निकाल नहीं पाते थे। सिर्फ कुछ बूंदें ही निकलती थी। कुछ महीनों बाद वह 10सेमी से 20 सेमी दूर तक आंखों से निकले पानी को पिचकारी की तरह फेंकना सीख गए थे।
झांग लोगों को ऐसा न करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि यह खतरनाक हो सकता है। इसके लिए उन्होंने 10 साल प्रैक्टिस किया है। खासकर उन्होंने बच्चों को सचेत किया है कि वो उनकी तरह करने की बिल्कुल भी प्रयास न करें।