कर्नाटक: दो प्रेमिकाओं के बीच फंसा युवक, सिक्का उछाल कर किया शादी करने का फैसला

By वैशाली कुमारी | Published: September 7, 2021 03:54 PM2021-09-07T15:54:51+5:302021-09-07T15:58:30+5:30

दो बार पंचायत बैठने के बावजूद लड़का ये नहीं बता रहा था कि आखिरकार वो किससे शादी करना चाहता है। इसी बीच पहली लड़की ने जहर खाकर अपनी जान देने कि कोशिश की। हैरानी की बात तो ये रही कि सिक्का भी इसी पहली वाली के पक्छ में गिरा।

Karnataka Young man trapped between two lovers, decided to get married by tossing a coin | कर्नाटक: दो प्रेमिकाओं के बीच फंसा युवक, सिक्का उछाल कर किया शादी करने का फैसला

मामला इतना बढ़ गया कि सिक्का उछालकर फैसला करना पड़ा।

Highlights लड़के ने अपनी जुबान खोली और उसने पहली वाली से ही शादी करने की इच्छा जताई लड़के ने पहली लड़की को अपनी जीवनशैली चुनने का फैसला किया

 प्यार दो लोगों के बीच एक खूबसूरत सा अहसास होता है जिसके वजह से दो लोग अपनी जिंदगी में प्यार का अनुभव करते हैं। लेकिन प्यार में ट्विस्ट तब आता है जब दो लोगों के बीच कोई तीसरा आता है। पढ़िए एक ऐसी ही खबर जहां एक लड़के को दो लड़कियों से प्यार हो जाता है। मामला इतना बढ़ गया कि सिक्का उछालकर फैसला करना पड़ा।

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर तालुक के  27 वर्षीय लड़के को अपने पड़ोस के गांव की 20 वर्षीय लड़की से प्यार हो जाता है, प्यार के बाद मुलाकात का दौर शुरू होता है, मिलने के दौरान उन दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और मामला यहां तक पहुंच गया कि वे दोनों एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते थे।

दोनों का प्यार बढ़ता गया जीने मरने कि कसमें खाई गई, लेकिन इस प्यार में एक टर्निंग प्वाइंट तब आया जब इस लड़के को एक और लड़की से प्यार हो गया। लड़के ने दूसरी लड़की से भी प्यार किया और उसके साथ भी मिलने जुलने का दौर शुरू हुआ। इस लव ट्रायंगल से दोनों लड़कियां अनजान थी।

इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी में फिल्मी तड़का लगता है जब लड़के के रिश्तेदार लड़के को उसकी प्रेमिका के साथ देख लेते हैं। घर वालों ने जब दबाव बनाकर पूछा तो लड़के ने भी कहा कि वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। बात नहीं बनी और घरवाले लड़के की शादी कहीं और तय करने लगे।

लड़कियां पहुंच जाती है लड़के के घर

इन सबकी कहानी ने फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया जब इनमें से एक लड़की ने अपने घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले लड़के के घर पहुंच जाते हैं। इसी बीच दूसरी लड़की के घर वाले भी वहां पहुंच जाते हैं। लड़के के परिवार वाले इन बिन बुलाए मेहमानों को देखकर असमंजस में पड़ जाते हैं उन्हें समझ नहीं आता कि मामला क्या है।

पूरे गांव में इस त्रिकोणीय लव के चर्चे होने लगे,मामले को बढ़ता देख घर वालों ने पंचायत का सहारा लिया। पहली कोशिश में कोई फैसला नहीं निकला और पंचायत भंग हो गई। दूसरी बार सर्वसम्मति से सिक्का उछालने का फैसला किया गया ताकि ये तय हो सके कि लड़का किससे शादी करेगा। पूरी कार्यवाही के दौरान लड़के ने एक बार भी अपनी इच्छा जाहिर नहीं की। लोग पूछते रहा मगर लड़का चुप चाप कार्यवाही देखता रहा।

सिक्का किसके पाले में गिरा ?

दो बार पंचायत बैठने के बावजूद लड़का ये नहीं बता रहा था कि आखिरकार वो किससे शादी करना चाहता है। इसी बीच पहली लड़की ने जहर खाकर अपनी जान देने कि कोशिश की। हैरानी की बात तो ये रही कि सिक्का भी इसी पहली वाली के पक्छ में गिरा। इतना कुछ होने के बाद लड़के ने अपनी जुबान खोली और उसने पहली वाली से ही शादी करने की इच्छा जताई।  इसी के साथ इस लव ट्रायंगल का अंत हुआ और लड़के ने पहली लड़की को अपनी जीवनशैली चुनने का फैसला किया।

Web Title: Karnataka Young man trapped between two lovers, decided to get married by tossing a coin

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे