लाइव न्यूज़ :

वायरल: 21 करोड़ में बिकी ये मछली, जानें आखिर क्यों है इतनी मंहगी?

By भाषा | Updated: January 5, 2019 16:38 IST

पिछले साल के अंत में विश्वप्रसिद्ध शुकीजी मछली बाजार के स्थान पर बसाए गए इस बाजार ने नये साल के पहले की सुबह यह नीलामी की थी जिसमें इस मछली को रिकॉर्ड कीमतों में खरीदा गया है। 

Open in App

जापान में सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक ने तोक्यो के नये मछली बाजार में शनिवार को एक बड़ी टूना मछली को करीब 22 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा है। 

पिछले साल के अंत में विश्वप्रसिद्ध शुकीजी मछली बाजार के स्थान पर बसाए गए इस बाजार ने नये साल के पहले की सुबह यह नीलामी की थी जिसमें इस मछली को रिकॉर्ड कीमतों में खरीदा गया है। 

जापान के उत्तरी तट से पकड़ी गई 278 किलोग्राम की इस भीमकाय मछली के लिए लगी बोली 33.36 करोड़ येन यानि 21.5 करोड़ रुपये (31 लाख डॉलर) पर जाकर रुकी। टूना मछली एक लुप्तप्राय: प्रजाति है।

“टूना किंग” के नाम से प्रसिद्ध कियोशी किमुरा ने यह कीमत चुकाई जो 15.5 करोड़ येन के पुराने रिकॉर्ड से दोगुनी है। यह कीमत भी 2013 में किमुरा ने ही चुकाई थी।

सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक ने गर्व से संवाददाताओं से कहा, “यह सर्वोत्तम टूना है। मैं एक स्वादिष्ट, बेहद ताजी टूना खरीदने में कामयाब रहा।” 

किमुरा ने नीलामी के बाद कहा, “जैसा शुरू में सोचा गया कीमत उससे ज्यादा थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारे ग्राहक इस बेहतरीन टूना का स्वाद ले सकेंगे।” 

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो