लाइव न्यूज़ :

बेटी ईशा की प्री वेडिंग पार्टी में जमकर नाचीं नीता अंबानी, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 9, 2018 02:45 IST

ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी करेंगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं।

Open in App

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी चल रही है। इस शादी में देश-विदेश के सैकड़ों मेहमान आए हुए हैं। जिसमें शरीक होने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन और सऊदी के तेल मंत्री खालिद अल फलीह भी शामिल हैं। 

इस बीच सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टेज पर नाचती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उदयविलास होटल की प्री वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे हैं। 

ईशा की मां नीता अंबानी के डांस का विडियो भी खूब शेयर हो रहा है। आप भी देखें वीडियो....

हिलेरी क्लिंटन के अलावा उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल होने आए हैं।

ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। इससे जुड़े दो दिवसीय कार्यक्रम (प्री वेडिंग सेरेमनी) यहां के होटल उदय विलास व सिटी पैलेस में हो रहे हैं। कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए और इनमें प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका बेयोंस ने प्रस्तूती दी। 

फिल्मी दुनिया से अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, विद्या बालन व जॉन अब्राहम यहां पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची है। 

कारोबारी जगत से आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी निवास मित्तल, एयरटेल के सुनील मित्तल, बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले, एरिक्सन के सीईओ बोर्जे एकोलम सहित अनेक प्रमुख हस्तियां यहां पहुंची हैं। 

राजनीतिक गलियारों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व स्मृति ईरानी तथा अखिलेश यादव यहां पहुंचने वाले नेताओं में प्रमुख हैं।

इन मेहमानों के लिए होटल उदय विलास में एक स्वदेशी बाजार भी लगाया गया है जहां 108 पारंपरिक भारतीय कला प्रारूपों की प्रदर्शनी भी शामिल है। राजस्थान की फड़ व बिहार की मधुबनी कला को इसमें दर्शाया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीमुकेश अंबानीईशा अंबानीनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?