कहीं आप भी तो नहीं हैं माता-पिता की 'अनचाही औलाद'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 4, 2018 04:12 PM2018-01-04T16:12:29+5:302018-01-04T16:24:48+5:30

रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आकड़े, पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

India on first rank of unintended pregnancy in the world  | कहीं आप भी तो नहीं हैं माता-पिता की 'अनचाही औलाद'

pregnant women

आपके दिमाग में कभी भी ऐसा ख्याल आया है कि आप अपने माता-पिता की अनचाही औलाद हैं, नहीं ना लेकिन आप भारत के निवासी हैं तो ऐसा संभंव है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल द लांसेट ग्लोबल हेल्थ (The Lancet Global Health) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पैदा होने वाले 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे अनाचाही संतान होते हैं, यानी वो बिना प्लान के होते हैं।

हजार में से 700 महिलाओं की होती है अनचाही प्रग्नेंसी

इस रिपोर्ट में यह साफ-साफ बताया गया है कि भारत में अगर एक हजार महिलाएं प्रेग्नेंट हैं तो उनमें से 700 महिलाओं की प्रेग्रेंसी अनचाही होती है। इसके अलावा 33 प्रतिशत लोग गर्भपात करा लेते हैं। पैदा होने वालों में ढाई करोड़ बच्चे भी किसी न किसी रूप में अनचाहे' ही होते हैं। वहीं ग्लोबल तौर पर एक हजार में से 530 महिलाएं ही अनचाही प्रग्नेंट होती हैं।

(तस्वीर- The Lancet से ली गई है)

न्यूयॉर्क के गटमकेर पॉपुलेशन साइंस इंस्टीट्यूट ने 2015 के द लांसेट ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट के तर्ज पर कहा है कि भारत अनचाही गर्भधारण के मामले में नंबर एक पर है। रिपोर्ट में इस बात की भी आशांका जताई गई है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो भारत में अनसेफ अबॉर्शन काफी ज्यादा बढ़ता जाएगा।

अनसेफ अबॉर्शन के आकंड़े काफी चौंकाने वाले

भारत में हर साल करीब 16 करोड़ अबॉर्शन कराए जाते हैं, जिसमें हर साल करीब 8 लाख औरतें अबॉर्शन के लिए असुरक्षित तरीका अपनाती हैं। इसमें 81 फीसदी अबॉर्शन दवाओं से कराई जाती है और 14 प्रतिशत सर्जरी से। रिपोर्ट में भारत सरकार को इस बात के लिए सुझाव भी दिया गया है कि वह इस समस्याओं पर जल्द से जल्द काम करे।

Web Title: India on first rank of unintended pregnancy in the world 

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे