लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड और वेल्स में अन्य धर्मों के मुकाबले सबसे अधिक स्वस्थ और योग्य हैं 'हिंदू', विकलांगता का भी दर सबसे कम, जनगणना में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By आजाद खान | Updated: March 26, 2023 19:22 IST

जनगणना के अनुसार, किसी अन्य धर्म के लोग जैसे मुस्लिम, सीख और ईसाई के मुकाबले हिंदू सबसे अधिक स्वस्थ और योग्य पाए गए है। यही नहीं जनगणना के मुताबिक, हिंदुओं की आबादी के सबसे कम फीसदी में विकलांगता का दर भी देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड और वेल्स में रह रहे हिंदुओं को लेकर एक नया जनगणना सामने आया है। इस जनगणना के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में हिंदू किसी अन्य धर्मों के मुकाबले सबसे अधिक स्वस्थ और योग्य हैं।यही नहीं जनगणना में वहां रह रहे हिंदुओं में विकलांगता का दर सबसे कम पाया गया है।

लंदन: एक ताजा जनगणना के नए आंकड़ों ने इंग्लैंड और वेल्स में रह रहे हिंदुओं को लेकर नए खुलासे किए है। इस जनगणना के नए आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स के रहने वाले हिंदुओं का स्वास्थ्य या तो ‘बहुत अच्छा’ या ‘अच्छा’है। यही नहीं किसी अन्य धर्म के लोग जैसे मुस्लिम, सीख और ईसाई के मुकाबले हिंदुओं में सबसे कम विकलांग लोग पाए गए है। 

इसके अलावा इस जनगणना में यह भी पाया गया है कि इंग्लैंड और वेल्स में यहूदियों के बाद हिंदुओं का ‘पेशेवर व्यवसायों’ में भी सबसे ज्यादा फीसदी है। ऐसे में यह देखा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स में हिंदू कई मामलों में अन्य धर्म के लोगों से आगे है। 

क्या हुआ है इस जनगणना में खुलासा

यह जनगणना ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी आंकड़ों के द्वारा किया गया है। इस आंकड़े के अनुसार, साल 2021 में दिए गए जानकारी के आधार पर यह खुलासा हुआ है कि इस साल कुल आबादी 82 प्रतिशत की तुलना में 87.8 प्रतिशत हिंदुओं ने अपना स्वास्थ या को 'अच्छा' या फिर 'बहुत ही अच्छा' बताया है। यही नहीं हिंदुओं में दिव्यांगता का दर भी अन्य धर्म के लोगों के मुकाबले काफी कम पाया गया है। 

ऐसे में जब इंग्लैंड और वेल्स में दिव्यांगता की बात की जाए तो ये आकंड़े सबसे कम हिंदुओं में दिखाई दी है जो (8.8 प्रतिशत) है। वहीं अगर  सिख और मुस्लिम की बात की जाए तो इन में 10.8 प्रतिशत और 11.3 प्रतिशत पाया गया है। ऐसे में हिंदुओं के ये आंकड़े पूरे इंग्लैंड और वेल्स के लिए 17.5 प्रतिशत के आंकड़े से काफी नीचे थे।

‘पेशेवर व्यवसायों’ में भी आगे है हिंदू

जनगणना के अनुसार, यहां रह रहे हिंदुओं के पास सबसे ज्यादा योग्यता का स्तर ‘स्तर 4 या उससे ऊपर’ है जो कि कुल जनसंख्या के 33.8 प्रतिशत की तुलना में 54.8 फीसदी है। यही नहीं जनगणा में यह भी कहा गया है कि यहां रह रहे 31.6 प्रतिशत ईसाई ने बताया कि उनके पास समान स्तर की शिक्षा जो कि किसी भी धर्म द्वारा रिपोर्ट की गई सबसे कम शिक्षा है। 

यही नहीं इस जनगणना ने यह भी खुलासा किया है कि इंग्लैंड और वेल्स में रह रहे हिंदुओं में यहूदियों के बाद सबसे ज्यादा  ‘पेशेवर व्यवसायों’की प्रतिशत है। ऐसे में वे 14.2 प्रतिशत के साथ ‘प्रबंधकों, निदेशकों या वरिष्ठ अधिकारी’ बिजनेस में यहां वे दूसरे स्थान पर है। 

वहीं अगर बात करें सिखों की तो तीन-चौथाई से अधिक या 77.7 फीसदी सिख के पास अपना घर है। ऐसे में केवल 45.6 फीसदी मुस्लिम के पास अपना खुद का घर है जबकि अपनी कुल आबादी के 8.4 प्रतिशत की तुलना में 32.7 प्रतिशत भीड़भाड़ वाले इलाके में ही अपना जीवन बीताते है।  

टॅग्स :इंग्लैंडसिखएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो