लाइव न्यूज़ :

आगराः चार बार चकराकर राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर गिरा जीआरपी कॉन्स्टेबल और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 22:48 IST

मालगाड़ी के 11 डिब्बे उनके ऊपर से निकल गए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनौर के रहने वाले रिंगल कुमार की यहां आठ महीने पहले ही पोस्टिंग हुई थी।करीब साढ़े नौ बजे राजा की मंडी स्टेशन से दिल्ली-आगरा इंटरसिटी ट्रेन आई। रिंगल कुमार प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात थे।

आगराः आगरा में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल की अचानक तबियत खराब हुई और वह चक्कर खाकर पटरियों पर गिर पड़े, लेकिन उसी समय गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गये।

इसके बाद मालगाड़ी के 11 डिब्बे उनके ऊपर से निकल गए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी पर कांस्टेबल रिंगल कुमार सिंह तैनात थे। मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले रिंगल कुमार की यहां आठ महीने पहले ही पोस्टिंग हुई थी।

बताया जाता है कि शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे राजा की मंडी स्टेशन से दिल्ली-आगरा इंटरसिटी ट्रेन आई। उस समय रिंगल कुमार प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात थे। इंटरसिटी के पीछे-पीछे एक मालगाड़ी भी आई। जिस समय मालगाड़ी स्टेशन से गुजर रही थी तभी प्लेटाफॉर्म पर खड़े रिंगल कुमार की अचानक तबियत खराब हो गई।

उन्हें चक्कर आ गया और वह प्लेटफॉर्म के नीचे ट्रेन के पहियों के आगे गिर पड़े। यह घटना गेट पर खड़े टीटीई ने देखी तो वो तुरंत भाग कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक मालगाड़ी के 11 डिब्बे रिंगल कुमार के ऊपर से गुजर गए। टीटीआई ने शोर मचाया तो आसपास लोग जुट गए। ट्रेन गुजरने के बाद रिंगल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रिंगल कुमार की अगस्त 2021 में जीआरपी में पोस्टिंग हुई थी। हादसे की जानकारी परिवार को दे दी गई है। रविवार को जीआरपी लाइन में उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। परिवार के लोग उनके शव को बिजनौर ले गए। इस संबंध में राजा की मंडी जीआरपी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि परिजन रविवार को मृतक सिपाही का शव लेकर बिजनौर चले गये हैं। 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो