लाइव न्यूज़ :

वरमाला के समय दुल्हन को मस्ती करना पड़ा भारी, स्टेज के नीचे जा गिरी , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 27, 2021 20:53 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन वरमाला के दौरान मस्ती करती है और मस्ती के चक्कर में वह गिर भी जाती है ।

Open in App
ठळक मुद्देशादी के दौरान मस्ती के चक्कर में स्टेज पर गिरी दुल्हनदूल्हे को फेंककर पहनाई वरमाला और पीछे हट गईदूल्हे ने बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा सका

मुंबई : सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं । कुछ वीडियोज को देखकर आपको खूब हंसी आती है । कभी कोई वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होती है । शादी-ब्याह में दूल्हा-दुल्हन से लेकर परिवार के लोग भी खूब मस्ती मजाक करते हैं । इन दिनों दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं । दुल्हन जैसे ही वरमाला गले में डालने वाली थी दूल्हा अपनी गर्दन पीछे करने की कोशिश कर करने लगा, मगर तब तक दुल्हन अपना काम कर चुकी थी । इसके बाद दूल्हा वरमाला डालने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा दुल्हन हवा में उछलने लगी । इस दौरान दुल्हन का बैलेंस बिगड़ गया और स्टेज पर ही धड़ाम से गिर गई । इस दौरान दूल्हे मियां ने भी उसे बचाने की खूब कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो पाए ।

कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है । हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं । वहीं, वीडियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट में दोनों को विश करते हुए हैप्पी मैरिड लाइफ लिखा है । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ शादी की सभी रस्मों में वरमाला की रस्म सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग होती है ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल