लाइव न्यूज़ :

हर रोज मछली खाता था शख्स, शरीर से निकला कुछ ऐसा जिस पर डॉक्टर भी नहीं कर सके यकीन

By राहुल मिश्रा | Updated: February 6, 2018 12:06 IST

हर रोज मछली का सेवन करना किस कदर घातक साबित हो सकता है उसका अंदाजा आपको इस खबर को पढने के बाद लग जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देडायरिया की समस्या से जूझ रहा था शख्स।अचानक उसे खून से भरी पेचिश हुई।डॉक्टर ने जब देखा तब वो भी हैरान रह गए।

अगर आप भी मछली खाने का शौक रखते हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि ऐसा करना शायद आपके लिए जी का जंजाल बन जाए। हर रोज मछली का सेवन करना किस कदर घातक साबित हो सकता है उसका अंदाजा आपको इस खबर को पढने के बाद लग जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले इस शख्‍स के साथ जिसे कच्ची सालोमन मछली खाने का शौक था।

डायरिया की समस्या से जूझ रहे इस शख्स के बाथरूम जाने के दौरान शरीर से पांच फुट लंबा टेपवर्म (कीड़ा) निकल आया। बाथरूम में जाने के बाद उसे खून से भरी जबरदस्‍त पेचिश हुई। उसे लगा कि उसके पेट से कुछ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही उसने अपनी इस हालत को देखा तब वो तुरंत पास के कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर में पहुंचा। पहले तो डॉक्टर्स को भी उसकी इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने जांच की और सबूत देखा तो वो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

जांच में सामने आया कि उसके पेट के अंदर कीड़ा है जिसकी लम्बाई काफी ज्यादा है। डॉक्टरों की जांच में मालूम पड़ा कि शख्स कच्ची मछली खाने का शौकीन था। डॉक्टर के अनुसार अगर वह शख्‍स थोड़ी और देर से अस्‍पताल आता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

कीड़े की लम्बाई इतनी ज्यादा थी, जिसकी वजह से वह खींचने पर बाहर आता जा रहा था। डॉक्टर्स के अनुसार इस कीड़े की लम्बाई तक़रीबन 5 फीट थी। इस मरीज का इलाज करने वाले डाक्‍टरों का कहना है कि यह कीड़ा सालोमन मछली के जरिए ही उसके पेट में गया होगा, क्‍योंकि टेपवर्म नाम का यह कीड़ा अधिक मात्रा में कच्ची मछली खाने से होता है।

टॅग्स :अमेरिकावायरल कंटेंटडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो