दोस्तों के साथ डांस करते फिनलैंड पीएम की 'वाइल्ड' पार्टी का वीडियो ऑनलाइन लीक, देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2022 08:13 PM2022-08-18T20:13:50+5:302022-08-18T20:46:57+5:30
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन एक लीक हुए वीडियो में पार्टी करते नजर आने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।
फिनलैंड की पीएम सना मारिन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करने का एक वीडियो ऑनलाइन लीक होने के बाद हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्षी सदस्यों ने त्यागपत्र की मांग की है। पार्टी करते नजर आने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।
यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर फिनिश पीएम की 'वाइल्ड पार्टी एनिमल' छवि के लिए आलोचना हो रही है। सना मारिन ने ड्रग्स के इस्तेमाल से इनकार किया है और कहा है कि सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ पार्टी करने का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।
Finland’s Prime Minister @MarinSanna is in the headlines after a video of her partying was leaked today.
— Visegrád 24 (@visegrad24) August 17, 2022
She has previously been criticized for attending too many music festivals & spending too much on partying instead of ruling.
The critics say it’s not fitting for a PM. pic.twitter.com/FbOhdTeEGw
वह और फिनिश हस्तियों सहित दोस्तों को नाचते और गाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसमें एक नेता ने उनसे ड्रग टेस्ट कराने की मांग की है। 36 वर्षीय सुश्री मारिन ने ड्रग्स लेने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने केवल शराब पी है।
फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए 34 वर्षीय पूर्व परिवहन मंत्री सना मरीन को चुना था। इसी के साथ वह देश के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई थीं। मरीन ने निवर्तमान नेता एंटी रिने का स्थान लिया था, जिन्होंने डाक हड़ताल से निपटने को लेकर गठबंधन सहयोगी सेंटर पार्टी का विश्वास खोने के बाद इस्तीफा दे दिया था।