लाइव न्यूज़ :

क्या सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक हुए उद्धव ठाकरे, जानें वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2019 14:08 IST

वायरल हो रही ये तस्वीर फेक है और इसे फोटोशॉप करके बनाया गया है। असली तस्वीर में उद्धव ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के सामने माथा टेकेते हुए दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर को फोटोशॉप की मदद से बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर हटा सोनिया गांधी की तस्वीर लगा दी गई है। शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी की सरकार को उद्धव ठाकरे नेतृत्व कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में तकरीबन महीने भर चले सियासत के पावर गेम के बाद शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी की सरकार बन गई है। शिवसेना अध्यक्ष  उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (28 नवंबर) की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र में महीने भर चले सियासी ड्रामे के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और पोस्ट वायरल किए गए। इसी में से एक तस्वीर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी थी। वायरल तस्वीर में उद्धव सोनिया गांधी की तस्वीर के आगे नतमस्तक दिख रहे हैं। तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के आगे झुक गए। 

तस्वीर में दिख रहा है कि सोनिया गांधी की तस्वीर एक सादे चादर की बिस्तर पर रखी है और उसके सामने हाथ जोड़ माथे टेके उद्धव ठाकरे दिखाई दे रहे हैं। 

सोनिया गांधी के सामने नतमस्तक नहीं हुए  उद्धव ठाकरे,वायरल तस्वीर फेक

वायरल हो रही ये तस्वीर फेक है और इसे फोटोशॉप करके बनाया गया है। असली तस्वीर में उद्धव ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल साहेब ठाकरे के सामने माथा टेकेते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को अधिकारिक तौर पर उद्धव ठाकरे कार्यालय की ओर से शेयर किया गया था। तस्वीर को ट्विटर पर 26 नवंबर को पोस्ट किया गया था।

इसी तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से बाल साहेब ठाकरे की तस्वीर हटा सोनिया गांधी की तस्वीर लगा दी गई और उसको गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। 

इतना ही नहीं तस्वीर में बाल साहेब ठाकरे के पीछे बनी उनको मूर्ति को भी फोटोशॉप करके हटा दिया गया था। मूर्ति हटाकर वहां सोनिया की देवीरूमा मूर्ति लगाई गई थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीबाल ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो