लाइव न्यूज़ :

बड़ी लापरवाही: बिना वैक्सीन के युवक को लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने पर नर्स निलंबित

By वैशाली कुमारी | Updated: June 25, 2021 10:02 IST

बिहार मे कोरोना टीकाकरण को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक युवक को टीकाकरण के नाम पर एनमने खाली इंजेक्शन लगा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 21 जून 2021 को कोविड वैक्सीन के नाम पर लोगों को ख़ाली सीरिंज लगाने की लापरवाही का मामला सामने आया हैजिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मेजर अजय कुमार ने कहा कि घटना सही है मामला छपरा शहर के वार्ड नम्बर एक के उर्दू माध्यमिक स्कूल ब्रहमपुर इमामबाड़ा का है

पटना : बिहार के छपरा मे कोरोना टीकाकरण को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक को टीकाकरण के नाम पर एनमने खाली इंजेक्शन युवक को लगा दिया। इस बात का अंदाजा युवक को नहीं था और वह वैक्सीनेशन हो जाने की खुशी में वैक्सीनेशन सेंटर से निकलकर घर की ओर बढ़ा। 

बाद में उसके दोस्तों ने वैक्सीनेशन कराते वक्त की वीडियो को ध्यान से देखा तो वैक्सीनेशन सेंटर के एनम की लापरवाही साफ नजर आई। यह मामला छपरा शहर के वार्ड नम्बर एक के उर्दू माध्यमिक स्कूल ब्रहमपुर इमामबाड़ा का है। यहीं पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जिस पर 21 जून 2021 को कोविड वैक्सीन के नाम पर लोगों को ख़ाली सीरिंज लगाने की लापरवाही का मामला सामने आया है।

वैक्सीनेशन कराने गए ब्रह्मपुर निवासी अजहर हुसैन की वीडियो मे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि महिला स्वस्थ्य कर्मी ने सीरींज का पैकेट फाड़कर खाली सीरींज अजहर को लगा दी। वीडियो अजहर के दोस्त अमन खान ने बनाई है। अजहर हुसैन ने  बताया कि मेरा दोस्‍त वीडियो बना रहा था। शाम को जब मैंने वीडियो देखा तो पता चला कि मुझे खाली सीरिंज लगाया गया है, इसमें वैक्‍सीन तो भरा ही नहीं गया। 

इस मामले के संबंध मे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मेजर अजय कुमार ने कहा कि घटना सही है। एएनएम से स्पष्टीकरण मांगते हुये कार्य से अलग कर दिया गया है स्वास्थ्य कर्मियों के इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अजय कुमार शर्मा ने नर्स को तुरंत निलंबित कर दिया। 

टॅग्स :बिहारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो