लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया: कथित खाना चुराने के आरोप में कुत्ते को किया गया मगरमच्छ के हवाले, कान पकड़कर हवा में उड़ाते हुए पानी में फेंकने का वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: June 19, 2023 15:44 IST

बताया जा रहा है कि यह घटना इंडोनेशिया की है जहां की एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने इस घटना के खिलाफ कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक कुत्ते को मगरमच्छ के हवाले करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसे बेरहमी से मगरमच्छ वाले तालाब में फेंकते हुए देखा गया है। दावा है कि कुत्ते ने खाना चोरी किया था इसलिए उसे सजा के तौर पर पानी में फेंका गया है।

Viral Video:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स को एक कुत्ते को मगरमच्छ के हवाले करते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे दो लोग एक कुत्ते को पकड़ते हुए और उसे उड़ाते हुए मगरमच्छ के हवाले कर देते है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि दो शख्स एक कुत्ते को पकड़ कर लाते है और उसे मगरमच्छ से भरे दलदल में फेंक देते है। घटना के वक्त दो और लोग भी मौजूद होते है जिसमें से एक शख्स वीडियो में घटना का रिकॉर्डिंग करते हुए देखा गया है और एक शख्स दूसरे कैमरे से वीडियो बना रहा है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

वीडियो में एक शख्स को कुत्ते के दोनों कान पकड़े हुए देखा जा सकता है और दूसरे शख्स द्वारा उसका चमड़ा पकड़े हुए देखा गया है। इसके बाद उसे कई बार हवा में उड़ाया गया है और फिर पानी में फेंक दिया गया है। कुत्ता पानी में जाने के बाद वहां से बाहर आने की कोशिश करता दिख रहा है लेकिन इतने में उसे मगरमच्छ दबोच लेता है। वीडियो में वहां मौजूद लोगों को इस घटना में मजा लेते और हंसे हुए भी सुना गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना इंडोनेशिया में घटी है जिसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। वीडियो को @ahsforindonesia नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। दावा है कि कुत्ते ने कुछ लोगों के यहां से कथित तौर पर खाना चुराया था। ऐसे में परेशान होकर लोगों ने इसे मगरमच्छ के हवाले कर दिया है।  

घटना को लेकर इंडोनेशिया में पशु अधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है और इसे लेकर इंसाफ की मांग कर रही है। वहीं वीडियो देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।  

टॅग्स :अजब गजबइंडोनेशियावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो