लाइव न्यूज़ :

2014 में अजित पवार को चक्की पिसवा रहे थे देवेंद्र फड़नवीस, आज उन्ही की मदद से दोबारा बने सीएम, वायरल हुआ पुराना वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 23, 2019 13:53 IST

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार का निजी फैसला है, न कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का। उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। देवेंद्र फड़नवीसअजित पवार की मदद से दोबार सीएम बन पाए हैं। वरना बीते दिनों महाराष्ट्र के सियासी हलचल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनती दिख रही थी। इसी बीच अजित पवार क गेम से फड़नवीस फिर से सीएम बन गए हैं। हालांकि फ्लोर टेस्ट में अभी बहुत साबित करना बाकी है। महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात बड़ा उलटफेर होने के बाद सोशल मीडिया कई नए पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में देवेंद्र फड़नवीस का एक पुराना वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है, जिसमें 2014 में देवेंद्र फड़नवीस ने अजित पवार की काफी आलोचना की थी। 

वायरल वीडियो में देवेंद्र फड़नवीस कहते दिख रहे हैं कि अजित दादा चक्की पिसिंग पिसिंग एंड पिसिंग करेंगे। सिंचाई घोटाले में अजित पवार ने क्या किया है ये सबको पता है। 2014 के विधानसभा चुनाव के वक्त देवेंद्र फड़नवीस ने चुनावी भाषण के दौरान यह बयान दिया था। 

देखें वायरल वीडियो 

2014 का एक और ट्वीट  देवेंद्र फड़नवीस का हुआ वायरल 

देवेंद्र फड़नवीस ने सितंबर 2014 में ट्वीट कर कहा था, ''बीजेपी कभी भी एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। ऐसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। बीजेपी एनसीपी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी।'' 2014 के विधानसभा चुनाव के वक्त देवेंद्र फड़नवीस ने यह ट्वीट किया था। इस ट्वीट को भी लोग काफी शेयर कर रहे हैं। 

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में कुल 288 सदस्यीय सदन में से बीजेपी के हिस्से में 105 सीटें आयी थीं जबकि शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। सत्ता में साझेदारी को लेकर नाराज शिवसेना ने बीजेपी के बिना राकांपा-कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का प्रयास किया। 

देवेंद्र फड़नवीस सीएम और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

महाराष्ट्र में अजित पवार के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही। 

फड़नवीस ने कहा, ''लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।'' 

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ''24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।''

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो