लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: AAP विधायक ने 8 क्षेत्रों के थानेदारों के नार्को टेस्ट की मांग की, कहा-इससे सच पता चल जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 15:36 IST

आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा के अंदर हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के एसएचओ के नार्को टेस्ट मांग की है और कहा कि इसे लाइव टेलीविजन पर दिखाना चाहिए जिससे सबको सच का पता चले.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली के 8 जगहों पर हिंसा हुई है, आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इन क्षेत्रों क थानेदारों के नार्कों टेस्ट की मांग की है.उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दिया गया है.

ग्रेटर कैलाश से आप आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के थानेदार (SHO) के नार्कों टेस्ट की मांग की है। सौरभ भारद्वाज ने ये मांग दिल्ली विधानसभा के अंदर उठाई। दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है। करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक मिनट एक सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में सौरभ भारद्वाज कह रहे हैं, "इंडिया के अंदर एक बड़ा पुराना टेस्ट है, जिसे नार्कों टेस्ट कहा जाता है। जिसके अंदर आदमी को नशे की एक दवाई दी जाती है और उससे पूछा जाता है कि बता दंगा किसने कराया। बता आर्डर किसके थे। बता तेरे साथ हो रहा था या नहीं। करावल नगर, खजूरी खास, चांदबाग, जाफराबाद, गोकुलपुरी, भजनपुरा, नूरइलाही, सीलमुपर... इन क्षेत्रों के जो थानेदार (SHO) हैं, इनका मीडिया के सामने नार्को एनालिलिस टेस्ट कराओ। पूरे देश को पता चलेगा कि ये दंगे किसने कराए, पुलिस क्या कर रही थी जब दंगे हो रहे थे। सच्चाई ये है कि इस देश के अंदर बहुत सारे लोग हैं जो यह नहीं चाहते हैं कि दंगे किसने किए , ये पता चले।"

दिल्ली हाईकोर्ट में हुई दिल्ली हिंसा के मामले में सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन दिल्ली हिंसा की सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, इस समय भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करना सही नहीं होगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य होने तक हस्तक्षेप करने की कोई हड़बड़ी नहीं है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।

 

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाआम आदमी पार्टीग्रेटर कैलाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो