कोर्ट परिसर में मारपीट के बाद गिरा दिल्ली पुलिस का मनोबल, हाउ इज द जोश..का जवाब दिया ..लो सर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 5, 2019 12:42 PM2019-11-05T12:42:44+5:302019-11-05T12:42:44+5:30

दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीस हजारी अदालत परिसर में हुये झड़प मामले में रविवार को सुनवाई के दौरान अपने एक सेवानृवित्त न्यायाधीश से घटना की न्यायिक जांच कराने औऱ जांच पूरी होने तक पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया।

Delhi Police protest PHQ against clash between police lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November | कोर्ट परिसर में मारपीट के बाद गिरा दिल्ली पुलिस का मनोबल, हाउ इज द जोश..का जवाब दिया ..लो सर

फोटो क्रेडिट: ANI

Highlightsतीस हजारी अदालत परिसर में हुई इस हिंसक झडप में 21 पुलिस अधिकारी और 8 वकील घायल हुये हैं।वकीलों ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और गोली चलाने का आरोप लगाया।

दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस प्रोटेस्ट कर रही है। पार्किंग को लेकर शुरु हुआ छोटा विवाद बाद में हिंसा में बदल गया। इस घटना में फायरिंग और आगजनी की घटना भी हुई। अब हिंसा के शिकार हुये पुलिसकर्मी अलग-अलग पोस्टर्स के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। एक समय का चर्चित नारा हाउ इज द जोश...हाई सर अब लो में बदल गया है। 

पुलिस हेडक्वार्टर्स के बाहर अपने साथ हुई हिंसा का विरोध कर रहे पुलिसकर्मी पोस्टर लिये हुये हैं जिसमें लिखा है 'हाउ इज द जोश...लो सर', कुछ अन्य पोस्टर्स है जिनमें लिखा है सेव द सेवर।

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीस हजारी अदालत परिसर में हुये झड़प मामले में रविवार को सुनवाई के दौरान अपने एक सेवानृवित्त न्यायाधीश से घटना की न्यायिक जांच कराने औऱ जांच पूरी होने तक पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया।

तीस हजारी अदालत परिसर में हुई इस हिंसक झडप में 21 पुलिस अधिकारी और 8 वकील घायल हुये हैं। वकीलों ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी और गोली चलाने का आरोप लगाया। इस घटना में 14 मोटरसाइकिलों औऱ पुलिस की एक जिप्सी को जला दिया गया इसके अलावा 8 अन्य जेल वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

Web Title: Delhi Police protest PHQ against clash between police lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे