लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ठेके के बाहर पैसे लेकर शराब बेचता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2020 09:16 IST

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद राजधानी में शराब की ब्रिकी के आदेश दिए थे। शहर में शराब की करीब 200 दुकानों को खुलने की मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे9 मई को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं। कोरोना के मद्देनजर 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है।

नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को फौरन कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया वायरल वीडियो में सस्पेंड कॉन्स्टेबल ठेके के बाहर एक शख्स से पैसे लेकर शराब देता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो में दिख रहे कॉन्स्टेबल का नाम सतपाल है। जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। ये वीडियो दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके की है। 10 मई को इस वीडियो को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और फिर वायरल कर दिया था। 

वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश सिंह सेंगर (जो की एक पत्रकार हैं) ने लिखा है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक शख्स से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है और उसके बदले शराब दे रहा है। वीडियो सराय रोहिल्ला इलाके का है, पुलिसकर्मी सतपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, दिल्ली पुलिस खुद शराब ब्लैक में बेच रही है।

एक यूजर ने लिखा, ठेकों के बाहर लाइनों के लिए दिल्ली पुलिस की रिश्वतखोरी जिम्मेदार? दिल्ली में शराब खरीदने के लिए लेना होगा ई-टोकन, केजरीवाल सरकार का नया नियम

9 मई को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं। शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगने और वहां लोगों के भौतिक दूरी के नियमों का पालन न करने के बाद ये नई व्यवस्था शुरू की गई।

 ई-टोकन व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है ताकि शराब के ठेकों के बाहर लोगों की लाइन लगने से भौतिक दूरी के नियमों का उल्लंघन न हो। यह ई-टोकन पंजीकृत लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा जाता है।

 जो लोग ई-टोकन पाना चाहते हैं, वे वेब लिंक www.qtoken.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं जहां उन्हें निजी जानकारी भरने के बाद शराब खरीदने के लिए निर्धारित समय आवंटित किया जाता है। ई-टोकन के लिए आवेदन देते समय लोगों को अपने मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों के साथ अपने इलाके में शराब की दुकान का पता भरना होता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो