लाइव न्यूज़ :

'पुलिस हमारी, पत्रकार हमारे, कौन बोलेगा', सुरजेवाला ने वीडियो शेयर पूछा- JNU हिंसा में 'भाजपाइयों' के शामिल होने का अमित शाह को और सबूत चाहिए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2020 15:44 IST

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़ बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। विरोध में कई शिक्षक और छात्र घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है।देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 5 जनवरी 2020 को छात्रों के साथ हुई हिंसा को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए। जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। इस घटना को लेकर ट्विटर पर कई तरह के वीडियो वायरल हुए। इसी में से एक वायरल वीडियो को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शेयर करते हुए लिखा है, “पुलिस हमारी, पत्रकार हमारे,कौन बौलेगा? चौराहों पर खड़े करकर उनको जिंदा जलाएंगे और दंगाई बता कर उसके परिवार को जेल के अंदर डालेंगे” क्या इसके बाद भी JNU हिंसा में भाजपाइयों के शामिल होने और गृह मंत्री अमित शाह की शय का सबूत चाहिए?'' 

रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा शेयर किया गया वीडियो में क्या है? 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक शख्स दावा कर रहा है, ''देश में कोई भी ऐसा है जो शाह के खिलाफ बोल दे...और कोई ऐसा देश का पत्रकार बताओ जो यह बोले कि जेएनयू, जामिया या फिर बीएचयू के छात्रों को जबरन पीटकर जेल में डाला गया है। एक बात समझिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो भी बोलेगा...अभी तो कॉलेज में ही घुसकर मार रहे हैं...कोई कुछ कर पाया है।''   

बॉलीवुड एक्टर केआरके ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने अमित शाह को लिखा है, ऐसे शख्स को फौरन गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए, वर्ना देश बर्बाद हो जाएगा सर। 

देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

(नोट- लोकमत न्यूज हिंदी इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।)

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं