शिवभक्त के बाद अब राम अवतार में दिखे राहुल गांधी, पोस्टर में बीजेपी को किया तंज
By पल्लवी कुमारी | Published: January 29, 2019 04:30 PM2019-01-29T16:30:19+5:302019-01-29T16:30:19+5:30
राहुल गांधी के भगवान राम के अवतार वाला ये पोस्टर बिहार की राजधानी पटना में लगी है। ये पोस्टर पटना में तीन फरवरी को होने वाली रैली से पहले लगाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। पार्टियों के प्रचार का अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिल रहा है। इसी दौरान कांग्रेस का एक पोस्टर सामने आया है। जिसमें शिव भक्त राहुल गांधी राम अवतार में नजर आ रहे हैं।
राहुल गांधी के भगवान राम के अवतार वाला ये पोस्टर बिहार की राजधानी पटना में लगी है। ये पोस्टर पटना में तीन फरवरी को होने वाली रैली से पहले लगाए गए हैं।
शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवाए गए हैं। इन पोस्टर में राहुल को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी राम के अवतार में बीच में दिख रहे हैं। उनके आस-पास प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समते कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
Congress supporters paints Congress President Rahul Gandhi as ‘Lord Ram’ in a poster | @madhavgk with details pic.twitter.com/oDfD5pBgZ1
— TIMES NOW (@TimesNow) January 29, 2019
पोस्टर में बीजेपी को तंज भी किया गया है। लिखा गया है- वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे। गौरतलब है कि पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली होने वाली है।
पहले भी लग चुके हैं राहुल के भगवान अवतार वाले पोस्टर
पोस्टर में राम भक्त हनुमान को दो ढंग से दिखाया गया था। एक में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भस्म कर रहे रहे थे तो दूसरे में राहुल गांधी को श्रीराम और हुनमान जी 2019 में जीत का आशीर्वाद देते दिख रहे थे।
पोस्टर के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है। जिसमें उनपर रामभक्त हनुमान को दलित और वंचित कहने के आरोप हैं। हालांकि इन पोस्टरों में लिखी हिंदी में ढेर सारी अशुद्धियां भी हैं।