लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दुर्ग में शर्मनाक वारदात कैमरे में कैद; गाय के साथ शख्स ने किया रेप, गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 12:23 IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हसन खान नाम के शख्स ने गाय के साथ बलात्कार किया जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के दुर्ग में मानवता को शर्मसार करने वाली घटान सामने आई हैएक शख्स ने गाय के साथ बलात्कार किया हैशख्स को महाराष्ट्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

दुर्ग: छत्तीसगढ़ से बेहद शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने गाय के साथ बलात्कार किया है। इस घिनौने कृ्त्य को करने वाले आरोपी की पहचान हसन खान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी हसन खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के कारण इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने इस पर कड़ी अपत्ति जताते हुए शख्स पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है। 

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शलभ कुमार सिन्हा ने कहा, "बीती रात पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना जामुल थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने कहा कि यह घटना 24 मई, 2023 को हुई और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। 

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जताया विरोध 

गौरतलब है कि जघन्य कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई आक्रोशित सदस्यों ने जामुल पुलिस स्टेशन में अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है। 

अब की जांच में पुलिस ने बताया कि शख्स की पहचान हसन खान के रूप में हुई है जो कि दिल्ली का रहने वाला एक कपड़ा विक्रेता है। आरोपी यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था। दुर्ग एसपी ने कहा कि पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़गायChhattisgarh Policeरेपअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?