सोशल मीडिया पर छाया ‘तुनक तुनक तुन’ पर विदेशी लड़कों का भांगड़ा, आप भी देखें ये वायरल वीडियो

By गुणातीत ओझा | Published: October 4, 2020 05:12 PM2020-10-04T17:12:21+5:302020-10-04T17:12:21+5:30

पंजाबी गाने इतने जोशीले होते हैं कि इन्हें सुनकर म्यूजिक लवर्स खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते। देश हो या विदेश, पंजाबी गानों के दीवाने हर जगह हैं।

california familys dance on daler mehandis song tunak tunak tun is a viral hit | सोशल मीडिया पर छाया ‘तुनक तुनक तुन’ पर विदेशी लड़कों का भांगड़ा, आप भी देखें ये वायरल वीडियो

तुनक तुनक तुन गाने पर विदेशी लड़कों ने जमकर किया डांस।

Highlightsतुनक तुनक तुन गाने पर विदेशी लड़कों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।कैलिफोर्निया के एक डांस लवर ग्रुप ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

नाच-गाने का जिक्र होते ही पंजाबी धुन खुद ही दिल दिमाग में बजने लगती है। पंजाबी गानों पर लोगों का जोशीला डांस अक्सर देखने को मिलता है। पंजाबी गानों की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में कैलिफोर्निया में देखने को मिला है। कैलिफोर्निया में युवा लड़कों के समूह ने देश और पंजाब के हिट सिंगर दलेर मेहंदी के तुनक तुनक तुन.. गाने पर जमकर डांस किया है। विदेशी लड़कों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में चार लड़के दलेर मेहंदी के हिट पंजाबी सॉन्ग ‘तुनक तुनक तुन’ को एंजॉय करते हुए पंजाबी स्टाइल में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thewilliamsfam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी इस डांस वीडियो के लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “यह गाना बहुत सही है। क्या आपने कभी सुना है? कोरियोग्राफी जरूर सीखें। गाने का नाम ‘तुनक-तुनक तुन’ है और यह दलेर मेहंदी ने गाया है।” वीडियो पर बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम ये गाना रोज सुनते हैं और आपका डांस देखकर हम आपके फैन हो गए हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा कि हम भी इन्हीं गानों पर डांस करते हैं।

बता दें ये विदेशी लड़के इंटरनेट पर काफी फेमस हैं। thewilliamsfam नाम से इंस्टाग्राम पर इनका एक चैनल है, जिस पर इन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ये चारों लड़के डांस वीडियोज बनाते रहते हैं, जिन्‍हें लोग काफी पसंद करते हैं।

Web Title: california familys dance on daler mehandis song tunak tunak tun is a viral hit

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे