लाइव न्यूज़ :

शादी में डांस करते हुए धड़ाम से गिरे दूल्हा-दुल्हन, वायरल वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 21, 2021 21:36 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक कपल अपने शादी में डांस कर रहा है और अति उत्साह के चक्कर में दोनों गिर जाते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस उतवालेपन में दोनों गिरे नीचेलोगों ने कहा - अति उत्साह अच्छा नहीं होता है

मुंबई : सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं । आजकल हर कपल अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ  न कुछ अलग और अनोखा करना चाहते हैं , जिससे उनकी शादी की कुछ खास यादें हमेशा उनके साथ रहें लेकिन कभी-कभी कुछ खास करने के चक्कर में आप अपना ही मजाक बना लेते हैं । ऐसा ही कुछ हुआ इस कपल के साथ । 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं । इसी उतावलेपन में दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देख हर कोई जोरों से हंसेगा । वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर डांस करते हुए धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं । ये नजारा देख वहां खड़े लोग भी जोर से हंसने लगते हैं । इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपने शादी को लेकर ये कपल कितना एक्साइटेड दिख रहा है और इसी चक्कर में वो नीचे गिर जाते हैं ।

 ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि इसे कहते हैं प्यार में गिरना. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दुल्हन की खुशी वाकई देखने लायक है । जबकि एक और अन्य यूजर ने कहा कि कई बार उतावलनेपन में ऐसे वाकये घट जाते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए । इसके अलावा कुछ लोगों ने कहा कि मेरी दुआ है कि उन्हें इस दौरान ज्यादा चोट न लगी हो ।

इस वीडियो को haitianbeauty25 नाम से इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है । सोशल मीडिया पर ये वीडियो 12 अक्टबूर को शेयर किया गया था लेकिन अब जाकर ये वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग जमकर हंस रहे हैं । इसके साथ ही कुछ लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर भी किया है । आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह के कुछ वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोर चुके हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल