लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड पर जिन्न का साया बताकर बाथटब में डूबाकर मारा, फिर बताई सुसाइड की झूठी कहानी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 6, 2021 12:24 IST

दुबई की अदालत ने एक कनाडाई शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को साजिश के तहत मारने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई । शख्स ने भूत की झूठी कहानी बनाकर सभी को गुमराह किया औऱ नशे की हालत में प्रेमिका का कत्ल कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने सुसाइड का ड्रामा कर गर्लफ्रेंड की ले ली जान पुलिस को बताया - गर्लफ्रेंड पर जीन सवार था और वह उसे भागने की कोशिश कर रहा था दुबई की अदालत ने शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दुबई :  दुबई की अदालत ने एक कनाडाई व्यक्ति को आजीवन कैद की सजा सुनाई है । दरअसल शख्स ने अपनी प्रेमिका को बाथटब में डूबाकर मार डाला । हालांकि शख्स ने इस बात का दावा किया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या की थी क्योंकि वह एक अदृश्य शक्ति जीन की गिरफ्त में थी और उसका इलाज चल रहा था । 

जांच के दौरान पता चला कि दोषी और पीड़िता लंबे समय से रिलेशनशिप में थे जिसमें उनके बीच लगातार मतभेद थे । हालांकि लड़की ने कई बार अपने प्रेमी से अलग होने की कोशिश की लेकिन वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि अपराधी ने पिछले 26 मार्च को वारदात को अंजाम देने से पहले एक ऐसा माहौल बना दिया था कि उसकी प्रेमिका जीन की  गिरफ्त में है और उसने दावा किया कि उसे उस राक्षस से बचाने में केवल वही सक्षम था। कथित तौर पर यह भी कहा गया कि उसने महिला के दोस्तों से मदद मांगने की कोशिश की लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की । तब उसने उसे मारने का निर्णय लिया पूरा परिदृश्य तैयार किया।

घटना वाले दिन शख्स ने नशा किया और पीड़िता के साथ मारपीट की,जिससे उसके शरीर पर और चेहरे पर कई चोट के निशान थे ।फिर उसे बात बाथटब के पास लाया गया और उसके सिर को पानी में तब तक रखा, जब तक वह मर नहीं गई और उसे उसी स्थिति में 5 घंटे के लिए छोड़ दिया गया । उसके बाद आरोपी ने उसे पानी से बाहर निकाला और ऐसा परिदृश्य तैयार किया मानो उसने सुसाइड करने की कोशिश की हो और फिर एंबुलेंस को बुलाया। कथित तौर पर दोषी को भी कई छोटे आई थी उसकी बाह और उंगलियों में भी चोट आई थी क्योंकि पीड़िता ने उसका विरोध किया होगा ।

उसके बाद रशीद अस्पताल के एक विशेषज्ञ मनोरोग समिति द्वारा उसकी जांच की गई डॉक्टरों ने किसी भी तरह से उसके मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की जो घटना वाले दिन उसकी स्थिति को प्रभावित कर सके । दुबई पुलिस के अनुसार, दोषी ने पुलिस को बताया कि पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वहां उन्हें स्थिति बिल्कुल असामान्य लगी और शख्स नशे की हालात में था । यह देखते हुए पुलिस ने अगले दिन दोषी से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसके साथ रिलेशनशिप में था और उसने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड एक जीन की गिरफ्त में थी और उसने भीत भगाने की बहुत कोशिश भी की और इससे संबंधित एक वीडियो भी उसने दिखाया । 

पुलिस ने बताया कि रेंसिक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि टब में डूबाकर उसे मारा गया था । उसके शरीर पर लगे चोट भी इस बात की ओर इशारा करते हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोदुबईकनाडाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी