लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की जीत से खुशी युवक ने सीने पर चाकू से गोदा 'मोदी', बलिदान करने को भी तैयार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2019 19:17 IST

23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में अपना जलवा क्या दिखाया उनके समर्थक किसी हद तक कर गुजरने को तैयार दिखने लगे हैं. शायद यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से ’मोदी’ का नाम लिख डाला है. इस दौरान उसका काफी खून भी बह गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी के इस फैन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी के इस फैन की पहचान सोनू पटेल के रूप में हुई है. वह मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई.

इसके बाद उसने चाकू से अपने सीने पर 'मोदी' लिख डाला. इस दौरान उसका काफी खून बह गया. 'मोदी' नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्‍य हैं. जब मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं. मोदी मेरे लिए भगवान हैं. 

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में राजग ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में रेकॉर्ड तोड प्रदर्शन करते हुए 350 सीटें जीती हैं. मुख्‍य विपक्षी कांग्रेस पार्टी को मात्र 52 सीटों से संतोष करना पडा है. हालांकि वर्ष 2014 की अपेक्षा उसकी आठ सीटें बढी हैं. बिहार में एनडीए ने 39 सीट जीतकर विपक्ष का सूपडा साफ कर दिया है. 

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजग का तो खाता भी नहीं खुल पाया है. कांग्रेस पार्टी ने किशनगंज से एक सीट पर जीत हासिल किया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो