तेजस्वी के बाद अब नीतीश बने अर्जुन, ललन सिंह को कृष्ण बनाया, राजद की राह पर जदयू, शुरू हुआ पोस्टरवार

By एस पी सिन्हा | Published: September 27, 2022 02:45 PM2022-09-27T14:45:04+5:302022-09-27T14:45:55+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को कृष्ण बनाकर जदयू के नेता संदेश देना चाह रहे हैं कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में की लड़ाई बिहार से शुरू हो चुकी है।

Bihar Tejashwi yadav Nitish kumar became Arjun, Lallan Singh Krishna, JDU path RJD poster war starte | तेजस्वी के बाद अब नीतीश बने अर्जुन, ललन सिंह को कृष्ण बनाया, राजद की राह पर जदयू, शुरू हुआ पोस्टरवार

पोस्टर पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

Highlightsजदयू नेताओं के द्वारा पोस्टर तैयार किया गया है।प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दावेदारी के रूप में जदयू कार्यालय में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे।पोस्टर पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

पटनाः राजद के साथ जाते ही जदयू भी उसी रंग में रंगती नजर आने लगी है। महागठबंधन में दो-दो अर्जुन व दो-दो कृष्‍ण हो गए हैं। जिस तरह से तेजप्रताप अपने को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते रहे हैं, उसी तर्ज पर अब जदयू ने अपना प्रचार रथ तैयार किया है।

जदयू नेताओं के द्वारा पोस्टर तैयार किया गया है, पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन तो पार्टी के अध्‍यक्ष ललन सिंह को कृष्‍ण बताया गया है। इसके पहले नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दावेदारी के रूप में जदयू कार्यालय में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे।

लेकिन अब नीतीश कुमार को अर्जुन और ललन सिंह को कृष्ण बनाकर जदयू के नेता संदेश देना चाह रहे हैं कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में की लड़ाई बिहार से शुरू हो चुकी है। इस लड़ाई में कृष्ण की भूमिका में सारथी ललन सिंह है और हाथों में गांडीव धनुष उठाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस पोस्टर पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है।

भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तंज कसा है कि महाभारत में अर्जुन और कृष्ण अत्याचार के खिलाफ पांडवों के साथ खड़े थे, लेकिन जदयू के अर्जुन और कृष्ण अन्याय और अत्याचार करने वालों के साथ हैं। इनकी हकीकत का पता जल्‍द ही चल जाएगा। दूसरी ओर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सफाई दी कि पोस्‍टर से पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना प्रकट होती है।

Web Title: Bihar Tejashwi yadav Nitish kumar became Arjun, Lallan Singh Krishna, JDU path RJD poster war starte

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे