सोनपुर मेले में एक प्रेमी के लिए आपस में भिड़ीं पांच लड़कियां, जमकर चले लात-घुसे, वीडियो वायरल, देखें
By एस पी सिन्हा | Published: November 29, 2022 03:35 PM2022-11-29T15:35:23+5:302022-11-29T15:38:05+5:30
बिहारः सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लड़कियों की यह हरकत देखकर लोग हैरान रहे गए।
पटनाः बिहार के सोनपुर मेले में लोग दूर-दूर से लोग आनंद उठाने आते हैं, लेकिन यहां लोगों को एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं। दरअसल, सोमवार की शाम एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में घूम रही थी।
इसी दौरान चार लड़कियों की नजर इन दोनों पर गई। बॉयफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देख लड़के की गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ हमला कर दिया। हाथापाई ऐसी हुई कि कपड़े तक फट गये। लड़कियों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A woman was brutally thrashed by a gang of five women in Bihar's Sonepur Mela while onlookers mutely watched the act. The entire incident which was caught on camera is going viral on social media.#India#Bihar#Watch#FIVideo#FIViral#ViralVideo#Update#FIViralVideopic.twitter.com/YhrqQMNRqJ
— First India (@thefirstindia) November 29, 2022
बताया जा रहा है कि 5 लड़कियों ने एक लड़की को इसलिए मारा क्योंकि उसने किसी के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही थी। इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया। मेले में लड़कियों की यह हरकत देखकर लोग हैरान रहे गए। लड़कियां कहां की हैं? उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के बरसा रही है। तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं।
#Bihar: Five girls fight for a boyfriend, in #Sonpur's mela.
— Kafirophobia (@Kaffiro1) November 29, 2022
The girls saw that the guy was roaming with another girl, and they attacked her.
Reports of clothes being torn as well. pic.twitter.com/sznKTAfaXn
यह सब तब हुआ जब सोनपुर मेला में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में सारण के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है।
यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। वहीं सोनपुर प्रशासन का कहना है कि यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
#Bihar | एक बॉयफ्रेंड के लिए 5 लड़कियों में हुआ घमासान, एक को सोनपुर मेला घुमाने लाया था बॉयफ्रेंड, लड़कियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, लडकियों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल.@bihar_police#Viral#Fight#SonepurMela#abcnewsmedia#बिहारpic.twitter.com/CmJ7y2pY2R
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 29, 2022