लाइव न्यूज़ :

वायरल हो गया कमलनाथ का 'यूपी-बिहार' वाला बयान, सीएम के खिलाफ दर्ज हुआ केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 19, 2018 18:13 IST

एमपी सीएम कमलनाथ ने कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि उनकी सरकार ऐसे उद्योगों को रियायतें देगी, जो अपनी नौकरियों का 70 फीसदी मध्य प्रदेश के लोगों को देंगे । उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग मध्य प्रदेश में यहां की स्थानीय आबादी की कीमत पर रोजगार पाते हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ उनके रोजगार वाले बयान को लेकर केस दर्ज हो गया है। तमन्ना हाशमी नाम की महिला ने शिकायत पर एमपी के सीएम कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कमलनाथ के खिलाफ केस बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज किया गया है।

बता दें कि सीएम कमलनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर दिए गए विवादित बयान के कारण केस दर्ज किया गया है। सीएम कमलनाथ का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

यूपी बिहार को लेकर सीएम कमलनाथ ने क्या दिया था बयान 

सीएम कमलनाथ ने कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि उनकी सरकार ऐसे उद्योगों को रियायतें देगी, जो अपनी नौकरियों का 70 फीसदी मध्य प्रदेश के लोगों को देंगे । उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग मध्य प्रदेश में यहां की स्थानीय आबादी की कीमत पर रोजगार पाते हैं।

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है ।

अखिलेश यादव ने की थी आलोचना 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान को गलत बताया था। अखिलेश ने कहा था, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को नौकरियां देने से उनके राज्य के युवाओं को रोजगार से वंचित रहना पडता है ।

अखिलेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘हम ऐसी बातें महाराष्ट्र से सुनते थे । यह कहा जाता रहा है कि उत्तर भारतीय वहां क्यों आते हैं । ऐसी ही बात दिल्ली से आयी और अब मध्य प्रदेश से भी ।’

राहुल गांधी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि वह कमलनाथ के इस बयान से अवगत नहीं है और इस बारे में चर्चा करने के बाद जवाब देंगे।

गांधी ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ''मैं इससे अवगत नहीं हूं। इस पर चर्चा करूंगा और फिर आपको जवाब दूंगा।'' 

टॅग्स :कमलनाथबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया