लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh: जाम में फंसी लड़की ने प्रदर्शनकारियों को किए ऐसे इशारे, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 16:10 IST

Bharat Bandh: किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर हैं। किसानों ने इसी कड़ी में 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया। इस दौरान इसका असर भी देखने को मिला। कई जगहों पर भारी जाम की समस्या भी देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद बुलायावीडियो में प्रदर्शनकारियों को लड़की के द्वारा कुछ ऐसे इशारे किए जाते हैंप्रदर्शनकारियों ने कार रोकी तो गुस्सा गई लड़कियां

Bharat Bandh: किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर हैं। किसानों ने इसी कड़ी में 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया। इस दौरान इसका असर भी देखने को मिला। कई जगहों पर भारी जाम की समस्या भी देखने को मिली। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रदर्शनकारियों को लड़की के द्वारा कुछ ऐसे इशारे किए जाते हैं जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल गर्म हो जाता है। पहले आप यह वीडियो देखिए

सोशल मीडिया पर यह वीडियो गगनदीप सिंह के द्वारा पोस्ट किया गया है। उनके इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यजूर ने लिखा कि महिला ने जो किया सही किया। कोई कैसे सड़क को बंद कर सकता है।

यह किसान नहीं फेक किसान हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि यह जबरन किसानों को उकसा रही है कि कोई घटना घटे। किसानों को सलाम जो धैर्य बनाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने में मिलता है कि प्रदर्शनकारी एक कार को रोकते हैं। इस पर कार के अंदर बैठी लड़कियां गुस्सा जाती हैं और मिडल फिंगर प्रदर्शनकारियों को दिखाने लगती हैं। वह उन्हें गालियां देते हुए पूछ रही हैं कि उन्होंने उनकी कार क्यों रोकी।

बहस के दौरान एक शख्स उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता है। महिला और अधिक क्रोधित हो जाती है और आरोप लगाती है, आपने मुझ पर हाथ क्यों उठाया। आपने मुझे परेशान किया है। आपने मुझे गलत तरीके से छुआ है। 

बंद का असर पंजाब में देखा गया

किसानों के द्वारा 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब में ज्यादा देखने को मिला। हालांकि, इसका मिलाजुला असर दूसरी जगहों पर भी देखने को मिला। पंजाब में पंजाब रोडवेज और निजी सार्वजनिक परिवहन बस ऑपरेटरों के कर्मचारी भी प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए हड़ताल पर चले गए। इसका असर हरियाणा में भी देखा गया।

टॅग्स :भारत बंदKisan Morchaवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल