लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Celebration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले नागपुर के स्कूल में बच्चों संग टीचर ने किया डांस, देखिए

By आकाश चौरसिया | Updated: January 20, 2024 10:25 IST

प्राण प्रतिष्ठा से पहले नागपुर के एक स्कूल में बच्चों संग टीचर ने प्रभु श्रीराम के भजन पर डांस किया। इसके साथ ही देश भर ऐसे ही भक्ति में डूबा हुआ है। कोई लड्डू तो कोई 56 भोग अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir History) में भेज रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राण प्रतिष्ठा से पहले नागपुर के स्कूल में बच्चों संग अध्यापिका ने भजन पर डांस कियाइसके साथ ही छत्तीसगढ़ के शिवनारायण से मीठे बेर प्रभु श्रीराम के लिए लेकर श्रद्धालु पहुंचे हैंयह शिवनारायण वह जगह है जो प्रभु राम का ननिहाल है

नई दिल्ली: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश श्रीराम के भक्ति में भक्त डूब गया है। इस क्रम में महाराष्ट्र के नागुपर में स्कूल में बच्चे और अध्यापिका प्रभु श्रीराम के भजन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस का यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। 

जहां एक तरह देश भर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के शिवनारायण से मीठे बेर प्रभु श्रीराम के लिए लेकर पहुंचे हैं। 17 भक्तों का एक दल अयोध्या पहुंच गया है, जो इसे श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपेगा।

असल शिवनारायण वो जगह है, जहां प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। श्रीराम वनवास के दौरान इस जगह अपने भाई लक्षमण के साथ पहुंचे थे और शबरी नाम की एक भक्त ने उन्हें अपने आंशिक रूप से खाए हुए मीठे बेर खिलाए। 

मीठे बेर के साथ एक विशेष प्रकार का पौधा भी लाए हैं, जो केवल शिवनारायण में ही पाया जाता है। पेड़ की पत्तियां कटोरे के आकार की होती हैं। मान्यता है कि माता शबरी ने भगवान राम को इन्हीं कटोरेनुमा पत्तों में बेर खिलाए थे। 

 शिवनारायण से आए दल ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से अपील की है कि इस तरह के पौधे को अयोध्या में लगाया जाए। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रभु श्रीराम के भोग के लिए हैदराबाद से 1265 किलो का लड्डू भी पहुंचा है। इन लड्डुओं को तैयार करने वाले श्री राम कैटरिंग सर्विसेज के एन नागभूषणम रेड्डी कहते हैं कि भगवान ने मेरे व्यवसाय और मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया है। मैंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मैं जीवित हूं, प्रत्येक दिन एक किलो लड्डू बनाऊंगा। मैं फूड सर्टिफिकेट भी लेकर आया हूं। ये लड्डू एक महीने तक चल सकता है। इस खास लड्डू को 25 लोगों ने 3 दिन तक तैयार किए।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…