लाइव न्यूज़ :

ढिंचैक पूजा को गाने में इस लड़की ने दी कड़ी टक्कर, गाना सुनकर यूजर्स ने ढिंचैक पूजा को बताया बेहतर

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2023 17:50 IST

ढिंचैक पूजा एक बार फिर से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस बार कारण कुछ और ही है। दरअसल, हाल ही में अनाम अली नाम की लड़की ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक रैप सॉन्ग गाया है जिसे सुनकर सोशल मीडिया में यूजर्स ढिंचैक पूजा को उससे बेहतर बता रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअनाम अली नाम की लड़की ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक रैप सॉन्ग गाया हैजिसे सुनकर सोशल मीडिया में यूजर्स ढिंचैक पूजा को उससे बेहतर बता रहे हैं

Anam Ali Rap on Bharat Jodo Yatra: ढिंचैक पूजा अपने चंद गानों से रातोंरात पॉपुलर बन गई थीं। यहां तक की अपनी पॉपुलैरिटी के बलबूते उन्हें बिग बॉस में भी बुलाया गया। गायकी में भले सुर और ताल के मामलों में वह कोसों दूर हों, लेकिन 'सेल्फी मैंने ले ली आज..', 'दारू-दारू...' ये उनके ऐसे गाने हैं जिनको गारकर वे खूब लोकप्रिय हुईं। 

अब ढिंचैक पूजा एक बार फिर से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस बार कारण कुछ और ही है। दरअसल, हाल ही में अनाम अली नाम की लड़की ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एक रैप सॉन्ग गाया है। उन्होंने इस गाने के वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसे सुनकर सोशल मीडिया में यूजर्स ढिंचैक पूजा को उससे बेहतर बता रहे हैं। 

ट्विटर पर अनाम अली के गाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रुचि नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता है कि इससे बेहतर ढिंचैक पूजा थी। 

एक यूजर ने अनाम अली के इस रैप सॉन्ग पर अपनी राय देते हुए लिखा, आज मेरे दिल में ढिंचैक पूजा के लिए इज्जत बढ़ गई है। 

एक ने लिखा, मुझे ऐसा क्यों लग रहा कि ये विरोधी पार्टियों की साजिश है। 

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में चल रहे हैं। उनकी इसी यात्रा पर अनाम अली ने कांग्रेस नेता की प्रशंसा में रैप किया है, जिसे सुनकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन इस ट्रोलिंग में ढिंचैक पूजा ट्विटर ट्रेंड कर रही हैं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोबिग बॉस 15राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'