ट्विटर पर हुआ ट्रेंड: UPSC CSE 2021 में चौथे स्थान पर लड़की नहीं लड़का है, इस कारण कल परीक्षा परिणाम आने के बाद पैदा हुआ भ्रम

By मनाली रस्तोगी | Published: May 31, 2022 11:15 AM2022-05-31T11:15:18+5:302022-05-31T11:18:20+5:30

जब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट आया तो ऐश्वर्य नाम के कारण कई लोगों ने उन्हें महिला समझ लिया और पहले चार स्थान पर लड़कियों की बात कही जाने लगी। मगर बाद में यह स्थिति साफ हुई कि ऐश्वर्य लड़का है, लड़की नहीं। इसी क्रम में यूजर्स ने ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए। 

Aishwarya Verma 4th Rank UPSC Topper is a Male Candidate | ट्विटर पर हुआ ट्रेंड: UPSC CSE 2021 में चौथे स्थान पर लड़की नहीं लड़का है, इस कारण कल परीक्षा परिणाम आने के बाद पैदा हुआ भ्रम

ट्विटर पर हुआ ट्रेंड: UPSC CSE 2021 में चौथे स्थान पर लड़की नहीं लड़का है, इस कारण कल परीक्षा परिणाम आने के बाद पैदा हुआ भ्रम

Highlightsचौथे स्थान पर कब्जा जमाने वाले ऐश्वर्य वर्मा को भी लिस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने लड़की समझकर बधाई देनी शुरू कर दी।ऐसे में ट्विटर पर #AishwaryaVerma काफी तेजी से ट्रेंड होने लगा।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। श्रुति शर्मा ने घोषित अंतिम परिणाम में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है। इस साल सभी शीर्ष तीन पदों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की। 

हालांकि, चौथे स्थान पर कब्जा जमाने वाले ऐश्वर्य वर्मा को भी लिस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने लड़की समझकर बधाई देनी शुरू कर दी। दरअसल, ऐश्वर्य अंग्रेजी में अपना नाम ऐश्वर्या लिखते हैं, जिससे लोगों को प्रतीत हुआ कि वो लड़की हैं। ऐसे में ट्विटर पर #AishwaryaVerma काफी तेजी से ट्रेंड होने लगा। जब रिजल्ट आया तो ऐश्वर्य नाम के कारण कई लोगों ने उन्हें महिला समझ लिया और पहले चार स्थान पर लड़कियों की बात कही जाने लगी। मगर बाद में यह स्थिति साफ हुई कि ऐश्वर्य लड़का है, लड़की नहीं। इसी क्रम में यूजर्स ने ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।" 

बताते चलें कि यूपीएससी स‍िव‍िल सेवा परीक्षा (UPSC CSE preliminary exam) का आयोजन 10 अक्‍टूबर 2021 को हुआ  और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। इंटरव्यू परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ। बता दें कि 2020 में कुल 761 उम्मीदवारों ने UPSC CSE फाइनल परीक्षा पास की जिनमें से 545 पुरुष और 216 महिलाएं थीं। शुभम कुमार परीक्षा में प्रथम, जागृति अवस्थी द्वितीय व अंकिता जैन तीसरे स्थान पर रहीं।

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रियाएं

Web Title: Aishwarya Verma 4th Rank UPSC Topper is a Male Candidate

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे