वैसे तो हाथी बहुत ही शांत जानवर में से एक है, लेकिन जब उसे गुस्सा आ जाए तो फिर क्या-क्या होगा इस बात से आप भी वाकिफ होंगे। ऐसा भी नहीं है कि हाथी के गुस्से को शांत नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसलिए भी टेक्निक की जरूरत होती है।
आज ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो में शख्स एक हाथी के गुस्से को कम करने की कोशिश में जुटा है। वीडियो एक जंगल का है। हाथी बेहद खतरनाक अंदाज में उस शख्स की ओर दौड़ता है। ऐसी स्थिति में हम और आप भागने का रास्ता खोजने लगेंगे लेकिन इस शख्स ने बेहद रोचक अंदाज में उस हाथी के गुस्से को ही खत्म कर दिया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक जंगल में बैठा है। अचानक उस शख्स के पास दौड़ता हुआ हाथी आता है।शख्स हालांकि घबराता नहीं और अपने हाथ में रखी छड़ी से कुछ इशारा करता है। हाथी भी कुछ सेकेंड के लिए रुक जाता है लेकिन बाद वह फिर शख्स पर हमला करता है। छड़ी के डर से हाथी हालांकि फिर पीछे ठहर जाता है। इस दो सेकेंड के वीडियो नें इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस शख्स को दूसरी लाइफ मिली। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही डरवना है तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये बहुत ही रिस्की है। कुछ लोग इसके बाद क्या हुआ ये जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।