विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा मौलाना साद, यूजर्स बोले- 'कब आएगा तबलीगी जमात के मुखिया का नंबर'
By पल्लवी कुमारी | Published: July 9, 2020 01:17 PM2020-07-09T13:17:41+5:302020-07-09T13:55:56+5:30
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी को दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज/तबलीगी जमात मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। मौलाना साद पर गैर इरादतन हत्या, लॉकडाउन के आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन, और धन संशोधन सहित कई मामले दर्ज हैं।
![After Vikas dubey arrest maulana saad top trend on twitter social media demand arrest him | विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा मौलाना साद, यूजर्स बोले- 'कब आएगा तबलीगी जमात के मुखिया का नंबर' After Vikas dubey arrest maulana saad top trend on twitter social media demand arrest him | विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा मौलाना साद, यूजर्स बोले- 'कब आएगा तबलीगी जमात के मुखिया का नंबर'](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/maulana-muhammad-saad_202004154773.jpg)
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर ''मौलाना साद'' टॉप ट्रेंड करने लगा। तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कांधलवी उस वक्त चर्चा में आए थे जब निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी और देश के कई हिस्सों में तबलीगी जमात की वजह से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली पुलिस ने मौलान साद पर गैर इरादतन हत्या के अलावा कई केस दर्ज किए हैं। निजामुद्दीन मरकज/तबलीगी जमात मामले दिल्ली पुलिस ने मौलान साद को मुख्य आरोपी बनाया है। मई में मौलान साद के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की थी। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मरकज, मौलाना साद के घर और शामली स्थित फार्म हाउस में छापेमारी की है। मरकज मामले के 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन दिल्ली पुलिस मौलाना साद तक नहीं पहुंच पाई है।
''मौलाना साद'' ट्रेंड के साथ लोग ट्विटर पर लिख रहे हैं कि विकास दुबे तो गिरफ्तार हो गया लेकिन मौलाना साद की गिरफ्तारी कब होगी। एक यूजर ने लिखा है, #VikashDubey गिरफ्तार हो गया अच्छी बात है, अब मौलाना साद की भी गिरफ्तारी हो जाए, तो 2020 सफल मानेंगे।
#VikashDubey गिरफ्तार हो गया अच्छी बात है, अब #मौलाना_साद की भी गिरफ्तारी हो जाए, तो 2020 सफल मानेंगे 🙏#Jayshreeram
— Sarthak Jaiswal (@ppmjwl) July 9, 2020
कई लोगों ने लिखा है कि उम्मीद है दिल्ली पुलिस भी मौलान साद को जल्द गिरफ्तार करेगी। एक यूजर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए पूछा है, विकास दुबे पकड़ा गया। लेकिन सवाल ये है कि ये मौलाना साद कब पकड़ा जायेगा...? पूछता है भारत..?
विकास दुबे पकड़ा गया! लेकिन सवाल ये है कि ये मौलाना साद कब पकड़ा जायेगा...?
— प्रांजल अवस्थी राष्ट्रभक्त 🚩🙏🏻 (@JAI_PRANJAL7) July 9, 2020
पूछता है भारत..? @ArvindKejriwal@ModiNama01@BRAND_SATYAM77@itsAbhiAwasthi@Nikita60966446
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम और धर्म से जोड़ कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, '' विकाश दुबे गिरफ्तार हो गया, आप देख सकते हैं हिंदुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योकि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। लेकिन आप देखना जिस दिन मौलाना साद गिरफ्तार होगा, वह लोग रोने लगेंगे।''
●विकाश दुबे गिरफ्तार हो गया , आप देख सकते है हिंदुत्वो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी क्योकि राष्ट्र सर्वोपरी है हमारे लिए ।
— Pari Khandelwal ♟ (@paRi_the_wall) July 9, 2020
● लेकिन आप देखना जिस दिन मौलाना साद गिरफ्तार होगा , शांतिप्रिय समुदाय वाले चूड़ी फोड़-फोड़ के रोएंगे , क्योकि पहले धर्म आता है फिर राष्ट्र ।।#कड़वा_सत्य🔄
गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा है, विकास दुबे गिरफ्तार हुआ ये अच्छी खबर है, लेकिन मौलाना साद अभी भी फरार है। ये कलंक दिल्ली पुलिस के माथे पर अभी भी बना हुआ है। लगता है अपराधी या भगौड़े का धर्म भी देखा जाता है, विकास दुबे का गिरफ्तार होना खुशखबरी है लेकिन मौलाना साद अभी तक आजाद क्यों? अमित शाह इसपर भी ध्यान दें।
विकास दुबे गिरफ्तार हुआ ये अच्छी खबर है, लेकिन मौलाना साद अभी भी फरार है ये कलंक @DelhiPolice के मांथे पर अभी भी बना हुआ है..
— Kundan Giri (@KundanChowkidar) July 9, 2020
लगता है अपराधी या भगौड़े का धर्म भी देखा जाता है, विकास दुबे का गिरफ्तार होना खुशखबरी है लेकिन मौलाना साद अभी तक आजाद क्यों?@AmitShah इसपर भी ध्यान दें
कई यूजर तो इसके साथ मीम भी शेयर कर रहे हैं।
#VikashDubey arrested in Ujjain but मौलाना साद is still absconding, now you will understand the meaning of this dialog :#maulanasaadpic.twitter.com/u0d5HYGIwn
— Sarcastic Patriotic Indian (@SARCASTIC_PI) July 9, 2020
एक यूजर ने लिखा है, अपने देश की पुलिस इतनी भी कमजोर नहीं है कि मौलाना साद को ना पकड़ पाए। दिल्ली सरकार को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए देश की आर्थिक एवं शारिरिक स्थिति को कमजोर करने वाला अपराधी अभी तक क्यों नहीं पकड़ाया। पूछता है भारत।
अपने देश की पुलिस इतनी भी कमजोर नही है कि मौलाना साद को ना पकड़ पाए दिल्ली सरकार को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए देश की आर्थिक एवं शारिरिक स्थिति को कमजोर करने वाला अपराधी अभी तक क्यों नही पकड़ाया पूछता है भारत @arnab5222@AmitShah@narendramodi@sudhirchaudhary
— Arvind Soni (@drxarvinds) July 9, 2020
तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद पर क्या-क्या केस दर्ज हैं?
दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। यह हत्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी धारा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साद और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 जोड़ी गई है।
दिल्ली पुलिस ने मौलाना सादपर लॉकडाउन के आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मौलाना साद कांधलवी, जमात से संबंधित ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।