लाइव न्यूज़ :

काबुल पर जीत के बाद एम्यूजमेंट पार्क में झूला झूलते नजर आए तालिबानी लड़ाके, वीडियो वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 16:40 IST

तालिबानी आतंकियों का झूलों और पार्कों में मस्ती करता वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय सामने आया है जब हाल में काबुल पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान के लड़ाके जिम और पार्कों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, इसके वीडियो सामने आए हैं।तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था

काबुल: अफगानिस्तान और तालिबान के बीच संघर्ष खत्म हो चुका है और समूचे अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। 16 अगस्त यानी कल की बात है जब दुनिया ने अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर वो देखा जिसकी उम्मीद करना भी मुश्किल था। तालिबान का डर इतना कि लोग काबुल से निकलने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार थे। 

सैकड़ों लोग हवाई जहाज के पीछे भागते और गिरते नजर आए। यहां तक कि कुछ हवाई जहाज के पहियों में भी बैठे दिखे। इन वीडियो को जिसने भी देखा उसका दिल पसीज गया। महिलाओं और बच्चों के दिल दहला देने वाले हालातों से इतर तालिबानी लड़ाकों के कई मस्ती करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें तालिबानी आतंकी झूलों और पार्कों में मस्ती करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकी प्लास्टिक की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बैठकर उसे चलाते नजर आ रहे हैं। वे एक दूसरे को टक्कर मारते दिख रहे हैं और हवा में बंदूकें लहरा रहे हैं।

काबुल पर कब्जे के बाद लगातार ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रही हैं जिनमें तालिबानी आतंकी अफगानिस्तान के झूलों और पार्कों में सवारी करते या जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो