कन्हैया कुमार को लेकर अनुपम खेर से भिड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, 'जैसे तो तैसा' अंदाज में दिया जवाब

By रजनीश | Published: April 29, 2019 05:10 PM2019-04-29T17:10:04+5:302019-04-29T17:10:04+5:30

अनुपम खेर ने बेगूसराय के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए लिखा- 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगूसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?'

actress swara bhaskar reply on anupam kher tweet on kanhaiya kumar lok sabha elections 2019 | कन्हैया कुमार को लेकर अनुपम खेर से भिड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, 'जैसे तो तैसा' अंदाज में दिया जवाब

स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधकर दिया।

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी है। वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर लोगों के बीच उम्मीदवारों को लेकर जंग भी अपने रंग पर है। ट्वीटर पर एक्टिव बॉलीवुड कलाकार स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच सोशल वार हो गया। 

इस जंग में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने बेगूसराय सीट के प्रत्याशी पर निशाना साधा। इसी का जवाब स्वरा भास्कर ने उन्हें अपने अंदाज में दिया। अनुपम खेर के ट्वीट का जवाब उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधकर दिया।

अनुपम खेर ने बेगूसराय के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए लिखा- 'सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगूसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?' अनुपम खेर के इस ट्वीट को कन्हैया कुमार पर निशाने के तौर पर लिया गया।


हलांकि अनुपम खेर ने एक और ट्वीट किया- मैंने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन सारे टुकड़े टुकड़े गैंग वाले अपना अपना नक़ाब उतार कर अपनी बिलों से बाहर निकल आए बेचारे।'

स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर के इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने अनुपम खेर को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'सर मुझे लगता है कि आप भोपाल की बीजेपी (BJP) प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की बात कर रहें हैं! सही कहा-जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की..वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!' इस तरह स्वरा भास्कर ने अनुपम खेर को करारा जवाब दिया। 

Web Title: actress swara bhaskar reply on anupam kher tweet on kanhaiya kumar lok sabha elections 2019