VIDEO: स्कूल की छत से युवक एक्सरसाइज कर बना रहा था रील, इतने में गिरा स्लैब और...
By आकाश चौरसिया | Updated: April 20, 2024 13:00 IST2024-04-20T12:22:56+5:302024-04-20T13:00:15+5:30
घटना के सामने आने से युवक के परिवार और रिश्तेदारों में दुख पहुंचा और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी दुखद मौत की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक इंस्टाग्राम रील शूट कर रहा था कि इतनी देर में उसके ऊपर स्लैब गिर गया। 21 वर्षीय शिवम ने स्कूल की छत पर जा चढ़ा और व्यायाम करने लगा, लेकिन उसे क्या पता था कि अगले पल उसकी मौत हो जाएगी। उसने अपने पैर छत से स्लैब के बीच फंसाकर रखे थे, लेकिन बैलेंस बिगड़ा और वो जमीन पर गिर गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के सामने आने से युवक के परिवार और रिश्तेदारों में दुख पहुंचा और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी दुखद मौत की जानकारी मिलने के बाद वे स्कूल पहुंचे। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि ये हुआ था। स्कूल जल्द ही त्रासदी की तस्वीर बन गया क्योंकि मृत लड़के के रिश्तेदारों ने उसकी मृत्यु पर हो-हल्ला मचाया।
आखिर क्या हुआ..
इंस्टाग्राम रील में दिख रहा है कि 21 वर्षीय शिवम ने स्कूल की छत पर लटकते हुए एक्सरसाइज की और स्लैब गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वह पूरी तरह से छत के आखिरी छोर पर मौजूद स्लैब पर निर्भर था और संतुलन के लिए उसने अपने पैरों को आड़े-तिरछे फंसा लिया था।
शिवम ने दो ईंटों में अपने-अपने एक हाथ में लिए हुए और एक्सरसाइज जारी थी, रील में पीछे से एक गाना चल रहा था। माना ये जा रहा है कि यह वीडियो शिवम की मृत्यु से पहले का है। अब कमेंट बॉक्स में इसे लेकर यूजर्स अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 21 वर्षीय शिवम की मौत हो जाने से अब उसके परिवार वालों पर आर्थिक संकट बढ़ गया है क्योंकि वे गरीब हैं। वह एक फैक्ट्री में काम करता था जहां से वह पानी के पैकेट लेता था और उन्हें रिक्शा में शहर भर में सप्लाई करता था। उसके पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं।