लाइव न्यूज़ :

VIRAL: अंतिम संस्कार के बीच जिंदा हुआ बुजुर्ग, लौट आई 70 वर्षीय व्यक्ति की सांसें

By संदीप दाहिमा | Updated: November 7, 2025 18:04 IST

मध्यप्रदेश के इंदौर में अजब-गजब घटनाक्रम के दौरान एक घर में चल रहा मातम उस वक्त खुशियों में बदल गया, जब परिजनों द्वारा मृत मान लिए गए 70 वर्षीय व्यक्ति की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ऐन वक्त पर लौट आईं।

Open in App
ठळक मुद्देVIRAL: अंतिम संस्कार के बीच जिंदा हुआ बुजुर्ग, लौट आई 70 वर्षीय व्यक्ति की सांसें

मध्यप्रदेश के इंदौर में अजब-गजब घटनाक्रम के दौरान एक घर में चल रहा मातम उस वक्त खुशियों में बदल गया, जब परिजनों द्वारा मृत मान लिए गए 70 वर्षीय व्यक्ति की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ऐन वक्त पर लौट आईं। इस व्यक्ति के बेटे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय नागरिक संजय वेद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके पिता माखनलाल वेद (70) को एक नवंबर को ब्रेन हेमरेज के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल में मेरे पिता का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन कुछ वक्त बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उन्हें जीवन रक्षक तंत्र पर रखा गया। लम्बे समय तक हालत में कोई भी सुधार नहीं होने पर हमने उन्हें अस्पताल से घर लाने का फैसला किया।’’ वेद के मुताबिक उनके पिता को अस्पताल के जीवन रक्षक तंत्र से हटाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों को लगा कि उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया है और उनका निधन हो चुका है।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने अपने पिता के निधन का संदेश शव यात्रा के कार्यक्रम के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। अंतिम संस्कार का सामान लाया जा चुका था। मेरे सगे-संबंधी और परिचित अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मेरे घर जुटने लगे थे।’’ बहरहाल, वेद ने कहा, ‘‘जैसे ही मेरे पिता को घर लाया गया, आधे घंटे के भीतर उनकी सांसें धीरे-धीरे दोबारा चलने लगीं। यह ईश्वर का चमत्कार ही है।’’ उन्होंने बताया कि उनके पिता फिलहाल घर में ही हैं और कभी धीरे, तो कभी तेज सांसें ले रहे हैं। वेद ने कहा, ‘‘हम ईश्वर से मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि उनके पिता की सांसें लौटने के बाद सोशल मीडिया पर नया संदेश प्रसारित करके उनकी खैरियत की जानकारी दी गई। इसमें कहा गया,‘‘बाबा महाकाल की कृपा से पुन: सांसें आने से श्री माखनलाल वेद अब स्वस्थ हैं।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल