लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दो शेर और 2 कुत्तों की लड़ाई, यहां देखिए किसने जंग में मारी बाजी!

By आकाश चौरसिया | Updated: August 14, 2024 16:12 IST

VIDEO: दो शेर और दो कुत्ते की इस लड़ाई में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन दोनों शेर अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए कुत्तों पर लगातार चिल्ला रहे थे। हालांकि, कुंडी लगे होने से शेर अंदर नहीं जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के एक गौशाला में 2 कुत्तों और 2 शेर की लड़ाई यहां जानिए किसने किस पर जीत पाईबताया जा रहा है कि दोनों गिर उद्यान से 70 किमी दूर अमरेली पहुंच गए थे, जहां ये घटना घटी

नई दिल्ली: गुजरात से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो कुत्ते और दो शेर भिड़ते हुए दिख रहे हैं, हालांकि चारों के बीच यह टक्कर जुबानी रही और कोई भी इस बीच एक दूसरे पर हावी नहीं हुआ। लेकिन शेर के आने से माहौल जरूर गरम हो गया और हवाओं ने भी अपना रुख बदला, लेकिन कहते हैं ना 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' और इसी क्रम में उन 2 कुत्तों की जान बच गई। माना जा रहा है कि ये एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध गिर राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 70 किलोमीटर दूर, गुतराज के अमरेली स्थित एक गौशाला में पहुंच गए।     

हुआ यूं कि दो शेर और दो कुत्ते की इस लड़ाई में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन दोनों शेर अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए कुत्तों पर लगातार चिल्ला रहे थे। हालांकि, कुंडी लगे होने से शेर अंदर नहीं जा सके। कुछ देर बाद वो पतली गली से निकलते दिखे। इसके बाद दोनों कुत्तों में से एक बाहर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद वो गेट के अंदर आ गया। फिर घर के नौकर ने कुंडी लगाते हुए गेट को बंद किया। फिलहाल ये घटना पूरी तरह से गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आते ही काफी वायरल हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि 2 बड़े शेर गौशाला की ओर आ रहे हैं, तभी अचानक गेट के दूसरी ओर उनका सामना दो कुत्तों से हो जाता है। इसके बाद चारों ने गेट को पटकना शुरू कर दिया।

हालांकि, वे एक-दूसरे को अलग करने वाले लोहे के गेट के कारण एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने में असमर्थ थे। इसके बाद शेर पास की झाड़ियों में चले गए, कुछ सेकंड बाद एक आदमी गेट से बाहर आया, जाहिरा तौर पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि क्या हुआ था।

फिर उसने टॉर्च का उपयोग करके झाड़ियों में देखने की कोशिश की और अंत में गौशाला में लौट आया और गेट बंद कर दिया। जाहिर तौर पर शेर आरक्षित वन क्षेत्र से भटक कर बाहर आए थे। घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। गौरतलब है कि 2020 की जनगणना के अनुसार, गुजरात में 674 एशियाई शेरों की आबादी है।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा