लाइव न्यूज़ :

11 साल की बच्ची गोद में दुधमुंहे भाई को लेकर ऐसे जाती है स्कूल, फोटो वायरल होने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने किया बड़ा एलान

By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 13:03 IST

आपको बता दें कि मीनिंग्सिनलिउ को रोंगमेई नागा छात्र संगठन, मणिपुर (आरएनएसओएम) ने मैनिंगसिलिउ के परिवार को 11,000 रुपए की आर्थिक मदद दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर की एक 11 साल की बच्ची का फोटो खूब वायरल हो रहा है। फोटो में बच्ची अपनी भाई को लिए हुए पढ़ाई करते दिखाई दी है। फोटो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने उसकी मदद की बात कही है।

इंफाल:मणिपुर की रहने वाली 11 साल की एक बच्ची का फोटो रविवार से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बच्ची का फोटो देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, यह लड़की अपने छोटे भाई को अपने गोद में लिए हुए पढ़ाई कर रही है। फोटो में यह देखा जा रहा है कि कैसे बच्ची स्कूल ड्रेस में अपने छोटे भाई को लिए हुए है और सामने रखी कॉपी पर कुछ लिख रही है। बच्ची के भाई को लिए हुए पढ़ाई करते देख सब हैरान रह गए और उसकी पढ़ाई की जज्बे को देखकर लोगों ने उसकी खूब तारीफ भी की है। 

कौन है यब बच्ची

इस बच्ची का नाम मीनिंग्सिनलिउ पमेई जो सुदूर जेलियांग्रोंग नागा-बहुल तामेंगलोंग जिले की रहने वाली है। मीनिंग्सिनलिउ अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसके माता पिता खेतों में काम करते हैं। घर पर वे अपने भाई-बहनों को खुद ही देखभाल करती है और समय निकाल कर अपनी पढ़ाई भी पूरी करती है। जब उसकी मां-बाप खेतों में चले जाते हैं तो वे उन सबका ख्याल भी रखता है। इस दौरान जब उसे स्कूल जाना होता है तो वह अपने सबसे छोटे भाई को गोद में लिए हुए स्कूल जाती है। 

वह ऐसा इसलिए करती है क्योंकि वह अपने छोटे भाई को और भाई-बहनों के साथ नहीं छोड़ सकती है। उसके छोटे भाई-बहन काफी छोटे हैं और वे अपने सबसे छोटो भाई का ख्याल नहीं रख पाएंगे इसलिए वह उसे लेकर स्कूल जाती है। 

सीएम बीरेन सिंह समेत कई लोगों ने की बच्ची की मदद

बच्ची का फोटो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उसकी मदद की है। उन्होंने एक चाइल्डलाइन सेवा दल को बच्ची के घर भेजा है और एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत उसकी मदद करने की बात कही है। यही नहीं कैबिनेट मंत्री बिस्वजीत सिंह ने भी बच्ची के बड़े होने तक उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही है। इन सब के अलावा रोंगमेई नागा छात्र संगठन, मणिपुर (आरएनएसओएम) ने मैनिंगसिलिउ के परिवार को 11,000 रुपए की आर्थिक मदद दी है। 

टॅग्स :मणिपुरImphalवायरल वीडियोएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल